देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी की साफ़ सफाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप – प्रत्यारोप चल रहा है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से यमुना का एक वीडियो शेयर करते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष किया है। जिस पर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने जवाब दिया।
संजय सिंह ने शेयर किया वीडियो
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मथुरा से यमुना का वीडियो शेयर करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है। उनके द्वारा शेयर किए गए वीडियो में यमुना नदी में जहरीली झाग नजर आ रही है। इस वीडियो के साथ संजय सिंह ने लिखा, ‘आदित्यनाथ का राज मथुरा बैराज ‘झाग अच्छे हैं’। मीडिया में दिखाना मना है। यहां कब जाएगी गाली बाजों की फौज?’ जानकारी के लिए बता दें कि हाल में ही यमुना नदी में केमिकल डलवा रहे अधिकारियों से बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा उलझ गए थे।
बीजेपी नेता ने दिया ऐसा जवाब
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने संजय सिंह द्वारा किए गए ट्वीट पर पलटवार कर लिखा कि मूर्ख आदमी मथुरा में दिल्ली से जा रहा है गंदा पानी यमुना में। दिल्ली से नाले जैसा पानी बेचकर मथुरा को जिम्मेदार बताना, किसी महामूर्ख का ही काम हो सकता है।’ संजय सिंह द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर ज्यादातर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है।
लोगों के रिएक्शन
वैशाली नाम के ट्विटर यूजर कमेंट करती हैं कि इन्हें कोई भारत के भूगोल का ज्ञान दे दो, यमुना नदी दिल्ली से प्रदूषित होकर मथुरा पहुंचती हैं। एक अन्य टि्वटर यूजर ने मैप का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा – यमुना जी दिल्ली से होकर मथुरा जाती है। थोड़ी पढ़ाई कर लो। शशांक शेखर झा ने कमेंट किया – यमुना का भाव दिल्ली से मथुरा है और प्रदूषण स्थल दिल्ली है। इसके बाद भी आम आदमी पार्टी के सांसद द्वारा मथुरा को प्रदूषण का कारण बताया जा रहा है।
विपिन कुमार उपाध्याय नाम के ट्विटर यूजर द्वारा कमेंट किया गया, ‘रामचंद्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, भारतीय जनता पार्टी के पाप धोते-धोते यमुना भी मैली हो जाएंगी।’ सुमित्रा नाम की एक यूज़र ने सवाल किया – कैसे आप राज्यसभा पहुंच गए हैं? मयंक पांडे नाम की एक यूजर ने लिखा – दिल्ली के महान शिक्षा मंत्री ने आपको या नहीं बताया कि मथुरा में आने से पहले यमुना जी दिल्ली से होकर गुजरती हैं।