भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा एक शादी समारोह में थिरकती हुए दिखीं। उनका शादी में डांस करते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साध्वी प्रज्ञा कुछ महिलाओं के साथ डांस करती नजर आ रही है। उनके इस वीडियो पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
कुछ लोग कमेंट करते हुए उनसे सवाल पूछ रहे हैं कि कमर दर्द अब ठीक हो गया क्या? वहीं कुछ यूजर जमकर उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इतना झूठ कैसे कोई बोल सकता है? वह भी साध्वी का वेश धारण करके, कहां चले गए सारे धर्म के ठेकेदार? एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि, ‘केवल सीढियों पर दिक्कत होती है समतल जमीन पर नही।’
@bkarwadiya टि्वटर हैंडल से लिखा गया कि कोर्ट से बुलावा आयेगा तो व्हीलचेयर पर आ जायेगी। स्वतंत्र पत्रकार रणविजय सिंह ने लिखा कि देख कर अच्छा लगा कि सांसद महोदया स्वस्थ हैं। एक यूजर ने उनके वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, ‘कोर्ट कचहरी की जब बात आती है तो साध्वी प्रज्ञा की तबियत खराब होती है। व्हील चेयर के बिना चल नहीं पातीं। मगर शादी के समारोह में नाचने और बास्केटबॉल खेलने में इन्हें कोई दिक्कत नहीं। क्या कानून की आँखों में धूल झोंकने की कोई सज़ा है?’
@SM_Bishnoi नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए लिखा कि, ‘इनको अगर कोर्ट में हाजिर होने का आदेश आ जाए, तो अभी कुंडली मार के व्हीलचेयर पर पसर जाएगी और बीमारी का बहाना मार देंगी। वैसे चौंकने वाली बात नहीं हैं क्योंकि झूठ तो भाजपा का हमेशा से ही सबसे बड़ा साथी रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बड़ा झूठा तो इस धरती पर कोई नहीं है।’ एक यूजर ने लिखा कि मैडम फुटबॉल खेल सकती है, डांस कर सकती है लेकिन सीढ़ी नहीं चढ़ सकती। गजब बात है।
भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा एक शादी समारोह में डांस करती हुई दिखी#MadhyaPradesh #SadhviPragya pic.twitter.com/qwpJeAtiLl
— News24 (@news24tvchannel) July 7, 2021
एक यूजर ने साध्वी प्रज्ञा पर तंज कसते हुए लिखा कि आयुर्वेद के अनुसार नृत्य तथा कंदुकेन क्रीड़ा करने से रीढ़ के विकारों में स्थायी लाभ मिलता है। @mntrivedi टि्वटर अकाउंट से कमेंट आया कि जब भी कोर्ट में हाजिर होना तो आदरणीय की तबियत अचानक खराब हो जाती हैं।