बीजेपी से निलंबित नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) द्वारा मोहम्मद पैगंबर को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। इसी विषय पर उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल (Sunita Dayal) ने बुलंदशहर के कार्यक्रम के दौरान कहा कि हिंदू धर्म पर टिप्पणी करने वालों का गला उड़ा दिया जाए।

बीजेपी नेत्री का बयान : एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनीता दयाल ने कहा कि, ‘मैं दो दिन पहले एक वीडियो देख रही थी. जिसमें एक मोमडंन नेता शायद कश्मीर के थे, जिस भाषा में वो बोल रहे थे कि पता नहीं कितने-कितने भगवान होते हैं। हिंदुओ में कोई राम है, कोई लक्ष्मी है, कोई वैभव लक्ष्मी आ गई और कोई गणेश….. जितनी भी इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। देखकर खून खौलता है, लगता है… इसकी गर्दन को उड़ा दिया जाये।’

हिंदुओं की नहीं है ऐसी संस्कृति : अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि यह हिन्दू समाज है कितने आक्रमण हुए हमारे देश पर किन्तु हमारी संस्कृति वहीं हैं। देश और प्रदेश में कितनी ही सरकार रही, इनको सबने विशेष दर्जा दिया। ओरों की तरह आम नागरिक नहीं समझा। किसी भी धर्म के लिए गलत बोलना गलत है। अगर नूपुर ने कुछ बोल दिया तो उस पर मुस्लिम राष्ट्र खड़े हो गए और पत्थरबाजी और रैली निकलने लगी। लेकिन हिंदू समाज शांति के साथ कानून का रास्ता अपनाता है।

पढ़िए लोगों के रिएक्शन : राजीव खरे नाम के एक यूजर ने सवाल किया कि क्या इन पर कोई कार्यवाही होगी? मनीष कुमार नाम के एक सोशल मीडिया हैंडल से कमेंट किया गया – ये भड़काऊ भाषण नहीं है क्या? सार्वजनिक रूप से इस तरह के शब्द सभ्य समाज के लिए सही नहीं है। मोहम्मद नाम के टि्वटर हैंडल से लिखा गया, ‘ अब इनका क्या होगा? बीजेपी द्वारा इन्हें भी सस्पेंड किया जाएगा क्या।’

प्रियंका नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने भाजपा पर तंज कसते हुए लिखा कि यह तो नफरत भरा भाषण नहीं है, या तो प्यार के बोल हैं। कांग्रेस नेत्री डॉली शर्मा लिखती हैं – कितनी नफ़रत घोलोगे ? जितना हिंदुओ के साथ बुरा अब हो रहा है, उतना कभी नही हुआ, जितने मंदिर भाजपा राज में टूटे हैं, उतने कभी नही टूटे। कश्मीरी हिंदुओं को आज फिर पलायन करना पड़ रहा है। अब भाजपा कब ज़िम्मेदारी लेगी? जो भगवान हम सबकी रक्षा करते हैं ,उनका कोई क्या बिगाड़ेगा।