Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में जल्द ही एक भव्य और बेशकीमती प्रतिमा की स्थापना होने वाली है। सोने-सी चमकती इस प्रतिमा में हीरा-पन्ना और कई अन्य रत्न जड़े हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इसे कर्नाटक के किसी गुमनाम भक्त ने मंदिर को दान किया है। प्रतिमा 10 फीट ऊंची और 8 फीट चौड़ी है। इसकी अनुमानित कीमत 25-30 करोड़ रुपये है। साथ ही इसका निर्माण दक्षिण भारत की शिल्प कला से किया गया है।
वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
अब इस प्रतिमा का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्रतिमा की भव्यता देख आंखें चौंधिया-सी जा रही हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि प्रतिमा किसने भेजी है, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। इसका वजन कराया जा रहा है। हालांकि, अनिमान है कि 5 क्विंटल वजनी प्रतिमा होगी। भेंट से संबंधित सारी जानकारी जल्द शेयर की जाएगी।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार प्रतिमा की स्थापना संत तुलसीदास मंदिर के पास अंगद टीला पर किए जाने पर विचार किया जा रहा है। स्थापना से पहले अनावरण किया जाएगा, इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। इस कार्यक्रम में देशभर के संतों और महंतों को बुलाया जाएगा।
रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक से अयोध्या की दूरी 1,750 किमी है। प्रतिमा को स्पेशल वैन से लाया गया। मंगलवार की शाम को 3:30 बजे प्रतिमा राम मंदिर परिसर लाई गई। परिसर में ही इसे खोला गया है। इसे अयोध्या लाने में 5 से 6 दिन लगे। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रतिमा को कर्नाटक के कुछ श्रद्धालुओं ने संयुक्त रूप से तैयार कराया है। निर्माण काम में तंजावुर के कुशल और अनुभवी कारीगरों की अहम भूमिका रही है, जिन्होंने इसे अत्यंत कलात्मक और आकर्षक स्वरूप प्रदान किया है। प्रतिमा रत्न और स्वर्ण जड़ित है। धातु का पता नहीं चल सका है।
गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर में दूसरी वर्षगांठ का जश्न 27 दिसंबर से 2 जनवरी, 2026 के बीच मनाया जाएगा। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की दूसरी वर्षगांठ के मुख्य धार्मिक अनुष्ठान 31 दिसंबर को होंगे। जबकि धार्मिक समारोह 27 दिसंबर से राम मंदिर परिसर में शुरू होंगे और 31 दिसंबर तक चलेंगे, सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रम 29 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच आयोजित किए जाएंगे।
मोबाइल खरीदने पहुंचे दंपति के पास नहीं थे पैसे, गरीब कहकर नीचा दिखाने की जगह दुकानदार ने किया यह काम, दिल छू रहा Viral Video
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के एक सदस्य अनिल मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां सोमवार से शुरू हो गई हैं। अस्थायी यज्ञशालाएं और पंडाल जहां धार्मिक समारोह होंगे, बनाए जा रहे हैं, जबकि आचार्यों और वैदिक विद्वानों की एक टीम को अंतिम रूप दिया जा रहा है जो पांच दिवसीय अनुष्ठान करेंगे। 31 दिसंबर को, समारोह राम लला के गर्भगृह में सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे, और कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाएगा। उम्मीद है कि समारोह उसी दिन दोपहर 12:30 से 1 बजे के आसपास समाप्त हो जाएंगे।
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी, 2024 को हुआ था, और अगले दिन उद्घाटन के बाद मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया गया था। पहली वर्षगांठ इस साल 11 जनवरी को आयोजित की गई थी, जबकि दूसरी वर्षगांठ 31 दिसंबर (तिथि के अनुसार) के लिए निर्धारित की गई है।
