अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन हो चुका है। लोग खुशी से झूम उठे हैं। हर तरफ जय श्री राम की घोषणा सुनाई दे रही है। अयोध्या भगवा रंग में रंग गया है। सड़कें और ईमारतें भगवा रंग से पटी हुईं हैं। लोग अपने-अपने तरीके से उत्साह मना रहे हैं। अयोध्या के अलावा देश के कोने-कोने में प्रभु श्री राम का नाम गूंज रहा है। हर छोटे-बड़े मंदिरों में पूजा-पाठ की जा रही है। भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। लोग घरों में भी भजन-कीर्तन कर रहे हैं। कोई राम भजन गा रहा है तो कोई डांस कर रहा है। लोग अलग-अलग तरीके से अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक स्कूल टीचर वायरल हो रही हैं जो अपने छात्र-छात्राओं के साथ राम आएंगे भजन पर डांस कर रही हैं। छात्रों के साथ टीचर का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि टीचर डांस कर रही हैं और उन्हें देखकर छात्र-छात्राएं भी हर स्टेप को फॉलो कर रहे हैं।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर kajalasudanii नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है। छात्र और टीचर का डांस देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

हरे रंग की साड़ी पहने टीचर काजल स्टूडेंट्स के सामने खड़ी हैं और ‘राम आएंगे’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। छात्र उनके डांस स्टेप की कॉपी करके नाच रहे हैं। लड़के और लड़कियां सभी छात्र टीचर के सिखाए अनुसार डांस करते नजर आ रहे हैं।

लोगों ने दिए रिएक्शन

इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर 4500 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं कई लोगों ने कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, “मैडम और छात्रों की प्रशंसा की जानी चाहिए। यह भक्ति देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए।” कई लोगों ने छात्रों और शिक्षकों के वीडियो पर ‘जय श्री राम’ लिखा है।