भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के कई रूप लोगों को देखने को मिल रहे हैं। कभी वह बच्चों के साथ खेलते दिखाई देते हैं तो कभी वह लोगों के साथ बैठक करते, मंदिरों में दर्शन करते दिखाई देते हैं। 30 अक्टूबर को राहुल गांधी का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह तमाम कार्यकर्ताओं के साथ दौड़ लगाते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

छात्रों के साथ दौड़ने लगे राहुल गांधी

पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी अचानक कुछ स्कूली छात्रों के साथ दौड़ने लगे। उनके अचानक दौड़ने के कारण उनके सुरक्षा कर्मी, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और अन्य लोगों ने भी दौड़ना शुरू कर दिया। राहुल गांधी तेजी से दौड़ते हुए आगे निकल गए। कुछ लोगों का यह समझ में ही नहीं आया कि आखिर माजरा क्या है और कुछ राहुल गांधी का यह रूप देखकर हैरान रह गए।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

@munazar1999 यूजर ने लिखा कि अगर राहुल गांधी भारत के प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह भारत की अर्थव्यवस्था को भी इसी रफ़्तार से दौड़ाएंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा कि हां, पिछले आठ वर्षों में मोदी द्वारा किए गए नुकसान को ठीक करने के लिए, हमें एक ऐसे नेता की जरूरत है जो तेज दौड़ सके। हमें अपने अच्छे दिन वापस लाने के लिए कांग्रेस की जरूरत है।

@vemisettysujith यूजर ने लिखा कि मुझे उन कैमरा, क्रू और सुरक्षाकर्मियों पर दया आती है, जिन्हें इस व्यक्ति के साथ हर स्थिति के लिए तैयार रहना पड़ता है। इनके साथ रहने के लिए वास्तव में लोगों को मुआवजा दिया जाना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि जब भारत जोड़ी यात्रा की घोषणा की गई थी। मैं हंस रहा था क्योंकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कांग्रेस कहां खड़ी है। लेकिन अब मैं बहुत खुश हूं कि वे ऐसा कर रहे हैं न कि हिंदू-मुस्लिम चीजें।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। तेलंगाना से पहले केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में राहुल गांधी पदयात्रा कर चुके हैं। अब वह महाराष्ट्र में एंट्री करेंगे। जहां कांग्रेस की कई सहयोगी पार्टियों के द्वारा स्वागत किये जाने की योजना बनाई जा रही है। राहुल गांधी की यह यात्रा कश्मीर में खत्म होगी।