Python Crocodile Fight Video Viral: मगरमच्छ और अजगर दोनों की खूंखार जीव है, अधिकतर लोग इनसे बचकर ही रहना चाहते हैं। लोग यही चाहते हैं कि इन खतरनाक जीवों से कभी उनका सामना न हों। अब सोचिए अगर विशाल अजगर और मगरमच्छ के बीच जंग छिड़ जाए तो दृश्य क्या होगा? कल्पना करना ही कितना सिहरन पैदा करने वाला है।

खेत में मिले कोबरा को घर ले आया किसान, लगा खेलने, अचानक जहरीले जीव ने किया अटैक, ऐसी हो गई हालत, Viral Video

असल में सोशल मीडिया पर मगरमच्छ और विशाल अजगर के बीच युद्ध का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद किसी के भी होश उड़ सकते हैं। मगरमच्छ और अजगर के बीच लड़ाई को देखकर किसी की भी सिट्टी-पुट्टी गुम हो सकती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ ने अपने जबड़े में अजगर को जकड़ लिया है। वैसे तो अजगर बड़ों-बड़ों के छक्के छुड़ा देता है मगर इस बार उसकी अकड़ ठिकाने आ गई है, मगर वह भी हार नहीं मान रहा है और मगरमच्छ से भिड़ा हुआ है।

अजगर खुद को छुड़ाने में पूरी ताकत झोंक देता है, वह मगरमच्छ को बीच-बीट में लपेटकर उसे मात देने की कोशिश कर रहा था, यह दृश्य वाकई बेहद खतरनाक है। अजगर औऱ मगरमच्छ को इस तरह लड़ते हुए देखना अपने आप में जबरदस्त है। इस वीडियो को बेनी साल्जर और जूलियन गीर्ट्स ने रिकॉर्ड किया है। दो खूंखार जानवरों के बीच की लड़ाई देख ये लोग भी दंग रह गए।

रेल में टॉयलेट के पास छिपा था अजगर, देखते ही यात्रियों में मचा हड़कंप, अब खतरनाक रेस्क्यू का Video हो रहा Viral

इस वीडियो को यूट्यूब चैनल लेटेस्ट साइटिंग्स (Latest Sightings) पर शेयर किया गया है, इसे अब तक 18 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। वहीं वीडियो पर काफी लोगों ने कमेंट किया है। आप भी देखिए यह रोमांचक वीडियो और लोगों के कमेंट्स-