पंजाब के सीएम भगवंत मान इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। जहां वो BMW के हेड ऑफिस भी पहुंचे थे और आधिकारिक लोगों से मुलाकात की तस्वीर शेयर किया था। इस मुलाकात के बाद भगवंत मान के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया। जिसमें दावा किया गया कि जर्मनी की कंपनी BMW पंजाब में अपनी ऑटो पार्ट निर्माण इकाई खोलने वाली है। पंजाब सरकार के इस बयान के बाद BMW इंडिया की तरफ से बयान जारी कर इससे इंकार कर दिया गया।

भगवंत मान किया ट्वीट

भगवंत मान ने BMW ऑफिस में मुलाकात की तस्वीर को शेयर कर ट्वीट किया कि कंपनी BMW के हेड ऑफिस में उनके टॉप ऑफिशियल से मुलाकात हुई। बड़े स्तर पर कारों के पार्ट्स से संबंधित यूनिट पंजाब में लगाने के लिए हामी भरी है। इस ट्वीट के बाद BMW इंडिया का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें पंजाब सीएम के बयान का खंडन किया गया।

BMW का पत्र वायरल

BMW के कथित पत्र में लिखा गया है कि BMW ग्रुप का चेन्नई में मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट है, पुणे में वेयरहाउस है, गुरुग्राम में ट्रेनिंग सेंटर है और कई शहरों में डीलर हैं लेकिन BMW ग्रुप का पंजाब में प्लांट लगाने का कोई प्लान नहीं है। इस पत्र के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यह पत्र वायरल होने लगा और लोग पंजाब सरकार पर तंज कसने लगे।

भाजपा के नेताओं ने ऐसे कसा तंज

पूर्व सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने ट्वीट कर सीएम पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दावे के उलट, बीएमडब्ल्यू ने पंजाब में कोई प्लांट लगाने से इनकार किया है। क्या इस पर सीएम अपनी स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं या वह पूरे राज्य से झूठ बोल रहे थे?

भाजपा पंजाब के नेता परमिंदर सिंह बराड़ ने ट्वीट किया कि पहले अरविंद केजरीवाल फर्जी दावे करते थे, अब डमी सीएम भगवंत मान वैश्विक स्तर पर देश को शर्मसार करने के लिए अपने ‘गुरु’ के नक्शेकदम पर चल रहे हैं! बीएमडब्ल्यू ने पंजाब में प्लांट लगाने के खंडन ने मान का पर्दाफाश कर दिया है और देशवासी उन्हें इस झूठ के लिए माफ नहीं करेंगे।

कांग्रेस के नेताओं ने भी मारा ताना

कांग्रेस नेता एवं पूर्व खिलाड़ी प्रगट सिंह ने ट्वीट किया कि भगवंत मान ने कल की घोषणा कि बीएमडब्ल्यू पंजाब में एक सयंत्र स्थापित कर रही है, बीएमडब्ल्यू द्वारा खारिज कर दिया गया है। इस शर्मनाक रहस्योद्घाटन के बाद वह पंजाब को एक स्पष्टीकरण दे रहे हैं। क्या यह कोई गलत फहमी थी? या प्रचार के लिए आदतन AAP झूठ था। अलका लांबा ने लिखा कि के ठगों से सावधान – विज्ञापन और झूठे प्रचार में महारत हासिल हैं इनको।

वहीं सफाई देते हुए पंजाब आप नेता मलविंदर सिंह ने कहा कि हर कंपनी का एक हेड ऑफिस होता है, BMW के जर्मनी हेड ऑफिस में भगवंत मान ने अधिकारियों के साथ बैठक की है। सीएम ने पंजाब में यूनिट लगाने का ऑफर किया, इसपर उन्होंने हामी भरी है लेकिन इन्वेस्ट की एक लंबी प्रकिया होती है जिसमें समय लगता है। जल्द ही पंजाब सरकार इन्वेस्ट समिट का आयोजन करने जा रही है जिसमें BMW के आधिकारिक लोग भी शामिल होने वाले हैं।