प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जांच एजेंसियों 3 नवंबर यानी गुरुवार को कहा कि भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने वाले संगठनों को किसी बात का अपराध बोध नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में भ्रष्टाचारी बचने नहीं चाहिए। पीएम मोदी के बयान पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुजरात के मोरबी में हुई घटना का जिक्र करते हुए निशाना साधा।
पीएम मोदी ने दिया ऐसा बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी ताकतवर क्यों ना हो, किसी भी हाल में बचना नहीं चाहिए। ये आप सब जैसी संस्थाओं की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने जांच एजेंसियों से कहा कि किसी भी अपराधी को राजनीतिक और सामाजिक चरण नहीं मिलना चाहिए। हर भ्रष्टाचारी को समाज के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए। इस तरह का वातावरण बनाया जाना बहुत बार आवश्यक है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि कई बार भ्रष्टाचार साबित हो जाने के बाद भी भ्रष्टाचारियों की गौरव गाथा गाई जाती है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि कुछ लोग भ्रष्टाचारियों के साथ तस्वीरें लेते हैं, जिसमें उनको शर्म भी नहीं आती है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति भारतीय समाज के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है, आज भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए कुछ लोग कई तरह के तर्क देते हैं। इसके साथ पीएम ने कहा कि आज कुछ लोग भ्रष्टाचारियों को कई तरह के सम्मान के सम्मान देने की बात कर रहे हैं।
मनीष सिसोदिया ने बोला हमला
प्रधानमंत्री के बयान पर दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने गुजरात के मोरबी में हुई घटना का जिक्र करते हुए निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि, ‘मोरबी पुल पर डेढ़ सौ मासूमों के हत्यारे भ्रष्टाचारियों की ताकत के आगे तो सब झुक गए, इस कंपनी या उसके मालिक का नाम भी FIR में डालने की हिम्मत नहीं हुई लोगों की। कार्रवाई तो बहुत दूर की बात है।’ जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात के मोरबी शहर में ब्रिज गिरने से 134 लोगों की मौत हो गई। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बीजेपी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
लोगों के रिएक्शन
पीएम मोदी द्वारा दिए गए बयान पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनकी आलोचना कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने उनका समर्थन करते हुए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। राजेंद्र शुक्ला नाम की एक यूजर ने लिखा कि 8 साल के शासन में अगर आप भ्रष्टाचार नहीं खत्म कर पाए तो अभी तक क्या कर रहे थे? अविनाश नाम के एक यूजर ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए लिखा, ‘ये लोग भ्रष्टाचार के नाम पर सरकार में आए थे और अब भ्रष्टाचार करके ही सरकार चला रहे हैं।