सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बताया गया है कि विदेश से घूमने आई लड़कियों के साथ सैकड़ों लोगों की भीड़ ने बदसलूकी की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक मां और बेटी पाकिस्तान में घूमने के लिए आई थीं और उनके साथ 14 अगस्त के दिन सैकड़ों की भीड़ ने गंदी हरकतें की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा इस वीडियो को देखकर लोग भड़क गए।
वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को इस्लामाबाद अपडेट नाम के एक टि्वटर हैंडल से शेयर किया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग विदेशी महिलाओं को परेशान कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग सेल्फी लेने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे हैं। इस दौरान मां बेटी की आंखों में खौफ नजर आ रहा है। इस वीडियो को अब तक 1.3 लाख लोग देख चुके हैं, वहीं 800 से अधिक लोगों ने रिट्वीट किया है।
वायरल वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
रिजवान खान नाम के एक ट्विटर यूजर ने कमेंट किया कि पाकिस्तान की हालत देखते हुए वहां पर महिलाओं को जाना ही नहीं चाहिए। स्ट्रिंग नाम के एक टि्वटर हैंडल से लिखा गया – पाकिस्तानी लोगों को शर्म आनी चाहिए, महिलाओं के साथ इस तरह की बुरी हरकत करते हुए। मुसाफिर नाम के एक यूजर कमेंट करते हैं, ‘ ऐसे देश में घूमने जाने की क्या जरूरत है, जहां पर महिलाओं की इज्जत नहीं की जाती है।’
कॉमरेड नाम के ट्विटर यूजर लिखते हैं कि पाकिस्तान तो महिलाओं की इज्जत के बारे में कभी सोचता ही नहीं है, इस तरह की हरकत बेहद शर्मनाक है। रहमान नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘ पाकिस्तान को शर्म से डूब जाना चाहिए, वैसे वहां पर इस तरह की हरकतें बेहद नॉर्मल हैं। रोजमर्रा के जीवन में महिलाओं के साथ इसी तरह के व्यवहार किए जाते हैं, महिलाओं के लिए पाकिस्तान नर्क बन गया है।’ मरियम नाम की एक यूजर सवाल करती हैं, ‘क्या पाकिस्तान में महिलाओं की इसी तरह से इज्जत की जाती है?’
इस्लामाबाद पुलिस ने दिया ऐसा जवाब
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इस्लामाबाद के आमापारा पुलिस थाने में इस मामले में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने एफआईआर में कहा कि कुछ लोगों के एक ग्रुप ने विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी की। जिसके बाद चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पाकिस्तान पीनल कोड के सेक्शन 354, सेक्शन 509 और सेक्शन 147 के तहत केस दर्ज किया है।