Funny Viral Video: पाकिस्तानी व्लॉगरों के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। आमतौर पर यह वीडियो हंसाने वाले ही होते हैं। वीडियो में दिखाया गए कंटेंट एक हल्का-फुल्का माहौल बनाते हुए यूजर्स को हंसी का डोज देकर जाते हैं। इनदिनों भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख यूजर्स की हंसी छूट गई। खासकर भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स तो वीडियो देखकर काफी मजे ले रहे हैं।

रूसी लड़कियों की जवाब ने कर दिया हैरान

वीडियो में एक पाकिस्तानी व्लॉगर रूस की लड़कियों से पूछता नजर आ रहा है कि अगर उन्हें डेट या शादी करने का मौका मिले तो वो किस देश के लड़के को चुनेंगी। व्लॉगर उन्हें तीन ऑप्शन देता है – भारत, पाकिस्तान और बांगलादेश। ऑपशन सुनने के बाद तीनों ही लड़कियां कुछ पल को सोचने के बाद एक-एक कर जबाव देती हैं – भारत।

रेल से जाते वक्त बेटी ने पिता को दिखाया कोरियन हार्ट, पापा ने समझा बच्ची मांग रही है पैसा और फिर, Viral Video देख यूजर्स बोले- कितने भोले हैं यह

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कियों का जवाब सुनकर व्लॉगर एक पल को झेंप जाता है। हालांकि, वो भारतीय लड़कों को बधाई देता है। साथ ही अन्य दो देशों के लड़कों को बुरा महसूस न करने की नसीहत देता है। वीडियो के आखिर में उसे यह बताते हुए भी दिखाया गया है कि वो भी पाकिस्तान का ही है।

यहां देखें वायरल वीडियो –

एक्स पर पोस्ट किया गया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक लाखों यूजर्स देख चुके हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने जमकर मौज लिया है। कमेंट अनुभाग फनी टिप्पणियों से भर गया है।

Iran Viral Video: झील पर फ्लेमिंगो का झुंड लगा गोल गोल घूमने, ड्रोन कैमरे में कैद किया गया अद्भुत नजारा लोग हैरान, रहस्य या कुछ और?

वीडियो पर टिप्पणा करते हुए एक यूजर ने लिखा, “भाई ने सवाल तो पूछा लेकिन वह असलियत जानने के लिए तैयार नहीं था।” दूसरे यूजर ने कहा – हाहा, यह तो बहुत कीमती है! जब अजनबी भी बिना किसी हिचकिचाहट के इंडिया चुनते हैं, तो यह इंडियन कल्चर और इंडियन मर्द—की दुनिया भर में बनी इमेज के बारे में बहुत कुछ बताता है। व्लॉगर को साफ तौर पर इस जवाब की उम्मीद नहीं थी!

एक अन्य टिप्पणी में लिखा था – रशियन लड़कियों का पाकिस्तान और बांग्लादेश के बजाय इंडिया को चुनना एक मजेदार पल से कहीं ज़्यादा है, यह दिखाता है कि कैसे कल्चरल इमेज, मीडिया और ग्लोबल सोच पर्सनल फैसलों पर भी असर डाल सकती है।