नेशनल हेराल्ड केस के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के खिलाफ जंतर-मंतर पर कांग्रेसी कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) पर कटाक्ष किया। जिस पर लोगों ने भी रिएक्शन दिए।

संबित पात्रा ने यूं किया कटाक्ष : संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि ईडी का पूरा नाम प्रतर्तन निदेशालय है। यह एंटाइटलमेंट डिमांड नहीं है। उन्होंने कहा, कांग्रेस की मांग है कि हम पहले परिवार से हैं और हमारी जांच कैसे हो सकती है? जबकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि उन्हें मुकदमे का सामना करना पड़ेगा।

इस देश में कोई नहीं है रानी विक्टोरिया और राजकुमार : संबित पात्रा ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर कटाक्ष कर कहा कि देश में कोई महारानी विक्टोरिया या राजकुमार नहीं है कि उनकी जांच नहीं होगी। कानून सभी के लिए समान है। भ्रष्टाचार के लिए सभी की जांच की जा रही है। जनता नेशनल हेराल्ड घोटाले में एक परिवार की संलिप्तता और देश के धन के दुरुपयोग के बारे में जानती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर भ्रष्टाचार हुआ है तो पूछताछ जरूर होगी।

यूजर्स के जवाब : अनुज नाम के एक यूजर ने लिखा कि कानून की नजर में अगर सब बराबर होते तो जेल में मुख्य शर्मा होती और जेल में डाले गए मुस्लिम बच्चे, बच्चों और उनके परिवार वाले अपनों के साथ फोटो। कृष्णकांत नाम की एक टि्वटर हैंडल से सवाल किया गया – तो अमित शाह के शहजादे की जांच क्यों नहीं हुई? मोदी के आते ही उनकी बोगस कंपनी का टर्नओवर 16000 गुना बढ़ गई। अगर हिम्मत है तो इसकी जांच कराओ।

एक अन्य सोशल मीडिया हैंडल से लिखा गया कि कि क्वीन और प्रिंस तो कोई नहीं है, पर इस गलतफहमी में भी मत रहिए कि यहां पर कोई किंग है। नकुल नाम के एक यूजर ने कमेंट किया – राफेल में जो घोटाला हुआ है उसकी जांच क्यों नहीं कराई जा रही है? बीजेपी के भ्रष्टाचार करके अपना खजाना भरने में लगी है लेकिन दूसरों पर कटाक्ष कर रही है।