बिहार की राजनीति में तमाम उठापठक हुए लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नीतीश कुमार ही बैठे हुए हैं। भाजपा का साथ छोड़कर नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल हो गए हैं। नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का दावेदार भी बताया जा रहा है। इसी बीच अब नीतीश कुमार ने दावा किया है  कि 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 50 सीटों पर समेट देंगे।

पटना के मुख्यमंत्री ने भाजपा पर किया हमला

पटना में पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को एकजुट करने कई कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा  कि 2024 चुनाव में भाजपा 50 सीटों पर आ जाएगी, अगर सभी विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा कि मैं इसी अभियान में लगा हुआ हूं। 

लोगों की प्रतिक्रियाएं

सुशील मिश्रा नाम के यूजर ने लिखा कि अगर लोकतंत्र को मजबूत रखना है तो 2024 मे भाजपा को रोकना बहुत जरुरी है, बाकी कौन क्या कह रहा है वो जरुरी नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि हमको मालूम है जन्नत की हकीकत लेकिन दिल को खुश रखने को गालिब ये खयाल भी अच्छा है।

अभिमन्यु नाम के यूजर ने लिखा कि बिहार जैसे प्रांत का 15-20 साल से मुख्यमंत्री हैं और इन पर आज तक कोई भी मुकदम नहीं हैं । 2024 में श्री मोदी को कोई टक्कर दे सकता हैं तो वो नीतीश कुमार जी हैं। राहुल कुमार यादव ने लिखा जो अपने दम पर मुख्यमंत्री नहीं बन सका वो किसी को टक्कर क्या देगा?

सुमित उपाध्याय नाम के यूजर ने लिखा कि खुद विधानसभा में 43 सीट पर सिमट गए। वहीं लोकसभा में भाजपा को 50 सीटों पर समेटने की बात कर रहे हैं जबकि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बहुत अलग भी है। अंकित उपाध्याय नाम के यूजर ने लिखा कि खुद कभी 20 सीट्स से ज्यादा नही जीत पाएंगे और चले हैं बीजेपी को हराने। अपने दम पर ये विधानसभा का चुनाव ना कभी जीते थे और न ही कभी जीतेंगे और लोकसभा का तो बात ही छोड़ दीजिए।

बता दें कि नीतीश कुमार को 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर उतारने की चर्चाएं तेज हो रही हैं। नीतीश कुमार के सामने ही पार्टी के कार्यकर्ता ‘देश का प्रधानमंत्री कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो’ के नारे लगा रहे हैं लेकिन उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं।