साल 2022 खत्म होने और नए साल की शुरुआत पर सोशल मीडिया पर पीएम मोदी (Narendra Modi) और मोदी सरकार द्वारा किये गए कुछ वादों को लेकर सवाल पूछा जा रहा है, जिसमें 2022 तक बुलेट ट्रेन (Bullet Train), 5 ट्रिलियन इकॉनमी, हर व्यक्ति के पास घर, हर घर में 24 घंटे बिजली, किसानों की आय दोगुनी समेत तमाम मुद्दे शामिल है। सोशल मीडिया पर इस पर तमाम लोग ट्वीट कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि साल 2022 खत्म होने में कुछ ही घंटे बचे हैं तो इन वादों का क्या?

पीएम मोदी के वादे की लिस्ट वायरल

अवि डांडिया (@avidandiya) ने एक ट्वीट कर 2022 में पूरे किये जाने वाले वादों की न्यूज कटिंग शेयर की है और पूछा है कि साल 2022 बस खत्म होने वाला है तो इन वादों का क्या? इस ट्वीट को लगभग 7600 लोगों ने लाइक किया है जबकि 424k लोगों ने इस पोस्ट को देखा है! यह ट्वीट 30 दिसंबर 2022 को किया गया था। सोशल मीडिया पर लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। @Khandelw13Sagar यूजर ने लिखा कि ये सभी खबरें कोरोना काल से पहले की हैं। भारत ही नहीं पूरी दुनिया प्रभावित है। 2 साल दुनिया ने विकास परियोजनाओं को रोक दिया था।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

@PappuPager3 यूजर ने लिखा कि हमें इन अधूरे कार्यों की याद दिलाने के लिए आपको धन्यवाद। भारतीय मतदाताओं को जवाब मांगना ही चाहिए। आइए मोदी को 2024 में फिर से पीएम बनाएं और उनसे अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए कहें। @SSShahidhussain यूजर ने लिखा कि यह पहले से ही भक्तों के सपनों में वास्तविकता बन चुका है, वे हर रोज सपने में देखते हैं और दूसरों पर भी ऐसा सपना देखने के लिए दबाव डालते हैं। एक यूजर ने लिखा कि जब अमित शाह जी ने कह दिया था कि जुमले थे तो जूमला क्यों नहीं मान लेते आप लोग?

एक यूजर ने लिखा कि हमे खुशी है कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने चांद पर जाने का सपना तो देखा था! कुछ बड़ा तो सोचा था। @316Atul यूजर ने लिखा कि कितने सारे सपने दिखाए गए लेकिन पूरा शायद एक भी नहीं किया गया। @Aj_rjpt यूजर ने लिखा कि जब दुनिया की अर्थव्यवस्था कोविड की वजह से डगमगा गयी हो, उसके बाद भी भारत और उसकी जनता मज़बूती से प्रधानमंत्री जी के साथ खड़ी और अड़ी है। सारे वचन पूरे होंगे। @MNaquib1989 यूजर ने लिखा कि कुछ समझ नहीं आ रहा है कि 2022 जल्दी आ गया या प्रधानमंत्री जी देश को झूठ बोल रहे थे।

बता दें कि साल 2018 में पीएम मोदी (Narendra Modi) ने कहा था कि साल 2022 तक देश की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन तक पहुंच जायेगी। इसके साथ साल 2018 में ही कहा था कि 2022 तक सभी भारतीयों के पास पक्का मकान हो जाएगा। इतना ही नहीं, बुलेट ट्रेन के शुरुआत को लेकर भी 2022 का टारगेट दिया गया था। हालांकि इसके बाद कोरोना महामारी (Covid-19) की वजह से पूरी दुनिया प्रभावित रही।