मुंबई पुलिस सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो या पोस्ट शेयर करती है जो कुछ ही देर में वायरल हो जाते हैं। इस पोस्ट या वीडियो के जरिये मुंबई पुलिस बड़ी संख्या में लोगों को सन्देश भी देने की कोशिश करती है। इस वक्त मुंबई पुलिस ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग भी मुंबईकरों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

मुंबई पुलिस ने वीडियो पर कही ये बात

मुंबई पुलिस द्वारा साझा किये इस वीडियो में कुछ लोग एक खराब पड़ी बस को धक्का लगा रहे हैं। इसमें सभी उम्र के लोग शामिल हैं। बस को धक्का मारने वालों में एक मुंबई पुलिस का जवान भी दिखाई दे रहा है। वीडियो को ‘मेदोह’ नाम के यूजर ने शेयर किया है जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुंबई पुलिस ने लिखा कि “मुंबई मोमेंट्स- Ctrl+S! मुंबई की ताकत इसके हर ‘मुंबईकर’ के हाथ में है। खाकी में खड़े हमारे दोस्त ने इसे देखा और शहर को बढ़ावा देने अपना समर्थन दिया।”

सोशल मीडिया पर लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

@sailesh2000 यूजर ने लिखा कि मुंबईकर अपने शहर को बचाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। @ajinkyarahate22 यूजर ने लिखा कि एकता में ही ताकत है। @GauravGosai4 यूजर ने लिखा कि यही तो है आमची मुंबई! गौरव नाम के यूजर ने लिखा कि ये मुंबई है मेरी जान। @ShelarAnikets ने लिखा कि मुंबई कर तो ऐसे ही हाथ थामने के लिए जाने जाते हैं, स्थिति कितनी भी मुश्किल क्यों ना हो।

@BMSKhan यूजर ने लिखा कि मुंबई के लोग वाकई बड़े अच्छे हैं लेकिन नेता लोगों की वजह से माहौल कभी-कभी खराब हो जाता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- मुंबईकर ही मुंबई की जीवन रेखा हैं। मेरी अपनी कार में दो बार दिक्कत हुई, लोग मेरी मदद करने के लिए तुरंत आगे आ गये, मुंबईकर के जज्बे को सलाम। एक यूजर ने लिखा जरा-हटके , ज़रा बचके.. ये मुंबई है मेरी जान।

बता दें कि मुंबई पुलिस अपने ट्विटर हैंडल पर कार्रवाई से जुड़े अपडेट शेयर करने के साथ ही, कुछ लोगों की समस्याओं को भी सुनती है। कई बार मुंबई पुलिस के इस आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मुंबईकरों को एक अच्छा मैसेज देने के लिए वीडियो और फोटो शेयर किए जाते हैं, जिससे मुंबईकर एक दूसरे की मदद करते रहें और मिल जुल कर रहें।