मुंबई पुलिस एकबार फिर अपनी कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल, यूपी पुलिस के साथ मिलकर मुंबई की पुलिस ने 6 महीने पुराना एक ऐसा केस सॉल्व किया है जिससे कि हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर इस केस की खूब चर्चा हो रही है। केस कुछ ऐसा है कि इसी साल मई में मुंबई के सीएसएमटी-फोर्ट एरिया से लापता हुई 4 साल की बच्ची को मुंबई पुलिस ने वाराणसी से खोज निकाला है और उसके माता-पिता से उसे मिलवा दिया। 6 महीने के बाद माता-पिता से मिलने के बाद बच्ची खिलखिला उठी। बच्ची की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इस केस को सुलझाने के लिए मुंबई पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद कर रहे हैं।

यूपी और मुंबई की पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया था ऑपरेशन

जानकारी के मुताबिक, 20 मई 2025 को बच्ची सीएसएमटी स्टेशन के पास खेलते समय लापता हो गई थी। इसके बाद बच्ची के माता-पिता ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बच्ची को खोजने के लिए पुलिस ने दिन-रात एक कर दिए और आखिरकार मुंबई पुलिस को सफलता मिल गई। मुंबई और यूपी की पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाए ऑपरेशन के जरिए उस बच्ची को वाराणसी से खोज निकाला और बच्ची को सुरक्षित उसके घर पहुंचाया।

अंधेरी रेलवे स्टेशन का चौंकाने वाला VIDEO वायरल, प्रार्थना थी या कुछ और… हर तरफ हो रही चर्चा; आखिर हुआ क्या था?

50 पुलिस अधिकारी लगे थे रेस्क्यू ऑपरेशन में

इंस्टाग्राम पर इस बच्ची की कहानी को upscworldofficial नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। साथ में बच्ची की फोटो भी शेयर की गई है। फोटो में देखा जा सकता है कि बच्ची अपने घर लौटकर बेहद खुश है। इस वायरल पोस्ट में बताया गया है कि बच्ची को खोजने के लिए मुंबई से लेकर यूपी तक एक बहुत बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। इस ऑपरेशन में करीब 50 पुलिस अधिकारियों ने मिलकर काम किया। सैंकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। आखिर में यह बच्ची वाराणसी में ढूंढ ली गई।

मुंबई पुलिस को सैल्यूट कर रहे लोग

बता दें कि इसी साल मई में यह बच्ची सेंट जॉर्ज अस्पताल में अपने पिता के इलाज के लिए छोटे भाई के साथ सोल्हापुर से मुंबई आई थी। सीएसएमटी स्टेशन से बच्ची खेलते हुए लापता हो गई थी। मुंबई पुलिस ने इस केस को टॉप प्रायोरिटी पर लिया। पुलिस के समर्पण और टीम वर्क का एक सच्चा उदाहरण जनता के सामने आया है। पब्लिक पुलिस की खूब तारीफ कर रही है। वायरल पोस्ट पर यूजर्स मुंबई पुलिस को सैल्यूट कर रहे हैं।

यहां देखें वायरल पोस्ट