सोशल मीडिया पर आये दिन सड़क पर स्टंटबजी करते लड़कों का वीडियो वायरल होता रहता है। कभी सड़क पर चलती बाइक पर किस करते कपल का वीडियो सामने आता है तो कभी कार की रूफटॉप पर खड़े होकर डांस करते लड़कों का वीडियो वायरल हो जाता है। अब मुंबई से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिमसें एक लड़का दो लड़कियों को बाइक पर बैठाकर खतरनाक स्टंटबाज़ी कर रहा है। वीडियो वायरल हुआ तो मुंबई पुलिस ने एक्शन लिया।
खतरनाक स्टंटबाज़ी करते लड़के का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का बाइक पर सवार है और एक लड़की उसके आगे बैठी हुई और दूसरी लड़की शख्स के पीछे सवार है। इन दोनों लड़कियों ने लड़के को तेजी से पकड़ रखा है, लड़का बाइक को फूल स्पीड में चला रहा और बाइक के आगे के पहियों को सड़क से उठाते हुए और कई मीटर तक राइड करते हुए दिखाई देता है। किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा है।
मुंबई पुलिस ने लिया एक्शन
मुंबई पुलिस ने वायरल वीडियो पर एक्शन लेते हुए लड़के की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने बताया,’दो लड़कियों के साथ बाइक पर स्टंट करने वाले लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लड़के का नाम फैयाज कादरी है।’ पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर लड़के की खोजकर उसके घर से अरेस्ट कर लिया गया, जांच करने पर पता चला कि वीडियो दिसंबर 2022 का है। आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है, उसे वडाला टीटी पीएस से एक साल के लिए बाहर कर दिया गया था।
बता दें कि इस स्टंट वीडियो पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्वीट में कहा था कि बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान करने की जांच चल रही है। अगर किसी को इस वीडियो में व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी है, तो आप हमें सीधे डीएम कर सकते हैं।
सोशल मीडिया यूज़र्स के रिएक्शन
@Chai_Coffee नाम के एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया- अगर किसी लड़के ने मेरे साथ ऐसे किया होता तो मैं खुद इस लड़के पर एफआईआर करवा देती। @mandar2404 नाम के एक यूजर लिखते हैं,’आशा है कि लड़कियों को भी गिरफ्तार किया गया होगा।’ @0din नाम के एक यूजर ने कहा- अब कुछ भी हो लेकिन भाई ने लड़कियों को गिरने नहीं दिया। @PechuLaaL नाम के एक यूजर ने सलाह दी कि अगर यह काम फिल्मों में करे तो कुछ पैसा मिल जायेगा।
@NoQtiyapa नाम के एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया- इन लड़कियों को सम्मानित किया जाना चाहिए। @deepakr247 नाम के एक यूजर लिखते हैं कि यह सारी गैरकानूनी हरकते फिल्मों द्वारा सीखी जाती है। फालतू लफंगी लड़कियों को इंप्रेस करने के चक्कर में यह सब हो रहा है। लड़कियों के माता- पिता को जानकारी देना चाहिए। लड़कियों को भी अरेस्ट करना चाहिए। उनके नाम सब पब्लिश करना चाहिए। @shuchiism नाम के एक यूजर ने कहा- थोड़ा सा बाइक फिसल जाती तो बेगम और बादशाह नीचे आ जाते।