उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के नेताओं के ठिकानों पर पड़े आईटी छापे को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक कार्टून के जरिए बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक कार्टून शेयर करते हुए लिखा कि तुलसीदास जी कह गए हैं, हित अनहित पशु पक्षी हु जाना।
सपा प्रमुख के ट्वीट पर कई ट्विटर यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ ट्विटर यूजर ने उन पर तंज कसते हुए कई सवाल पूछे हैं तो कुछ यूज़र ने यूपी विधानसभा चुनाव में उनका समर्थन देने का वादा किया है। स्वामी यादव नाम के ट्विटर यूजर लिखते हैं कि जनता सब जानती है, भाजपाइयों ने देश को तबाह कर दिया और सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। अब जनता मान्य भाजपाइयों के झांसे में नहीं आने वाला, अब वह देश व प्रदेश में भाजपा को हटाना चाहता है।
शिवम मिश्रा नाम के एक ट्विटर यूजर लिखते हैं – क्यों परेशान हो रहे हैं? जो पेड़ आप ने लगाया पहले, उसी का फल आपको अब मिल रहा है। गुलाब चंद्र यादव नाम के एक यूजर ने लिखा – अखिलेश जी हिम्मत मत हारना पूरे प्रदेश की जनता आपके साथ है और विरोधी डरा, सहमा हुआ है। पीयूष राज त्रिपाठी नाम के यूजर ने कमेंट किया, ‘ अब तो आपको जब तक पूरी रामायण कंठस्थ नहीं हो जाती तब तक योगी का ही राज रहेगा।’
विष्णु यादव नाम के यूजर लिखते हैं – इन्हें ना तो तुलसीदास से मतलब है और ना ही भगवान राम से, यह भाजपाई तो केवल सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं। फिर वह अधर्म का ही रास्ता क्यों ना हो? एक ट्विटर यूजर सवाल पूछते हैं कि अखिलेश यादव जी इसका भावार्थ भी समझ में आता है या फिर कॉपी पेस्ट कर दिया? स्वाति दीक्षित नाम की यूजर लिखती हैं कि जब नाश मनुज पर छाता है तो पहले विवेक मर जाता है। बीजेपी वाले हर इलेक्शन से पहले यही करते हैं।
गौरतलब है कि पिछले शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चार करीबियों के घरों पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा थी। इसमें अखिलेश के ओएसडी जैनेंद्र यादव, मनोज यादव और पार्टी प्रवक्ता राजीव राय के घरों पर आईटी की रेड पड़ी थी। इसके साथ ही अखिलेश के करीबी माने जाने वाले कारोबारी राहुल भसीन के यहां भी जांच की गई थी। इसको लेकर अखिलेश ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा था कि यूपी चुनाव में ईडी और सीबीआई भी चुनाव लड़ने आएंगे।