महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स पूरी दुनिया में हैं। हर जगह धोनी के फैन्स अपने-अपने तरीके से अपना प्यार दिखाते हैं। कुछ फैन्स तो ऐसे होते हैं जो सारी हदें पार कर देते हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक ऐसी ही फैन्स की इस वक्त खूब चर्चा है। धोनी के इस फैन्स ने अपनी ही शादी के कार्ड पर धोनी की फोटो लगवा दिया।
शादी के कार्ड पर छपवाई धोनी की फोटो
सोशल मीडिया पर एक शादी का कार्ड वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने धोनी के फोटो के साथ ही जर्सी नंबर और उनका नाम प्रिंट करवाया गया है। धोनी के जर्सी का नंबर 7 लिखवाया गया है साथ ही पूरे कार्ड को पीले रंग से रंगा गया है। धोनी चेन्नई सुपर किंग के कप्तान हैं और CSK की जर्सी भी पीले रंग की है।
शादी में भी किया आमंत्रित
शख्स छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले का रहने वाला है। कार्ड पर उसका नाम दीपक लिखा हुआ है और उसकी होनी वाली पत्नी का नाम गरिमा है। दीपक की शादी 7 जून को है। बताया जा रहा है कि कार्ड देकर दीपक ने महेंद्र सिंह धोनी को अपनी शादी में आमंत्रित भी किया है।
शिवानी नाम की यूजर ने लिखा कि यह धोनी के प्रति प्यार दिखने का सबसे लेटेस्ट तरीका है। पूनम नाम की यूजर ने लिखा कि उम्मीद है कि महेंद्र सिंह धोनी अपने फैन्स की भावनाओं का सम्मान करेंगे। एक नया यूजर ने लिखा कि धोनी के फैन्स का कोई जवाब नहीं है। धोनी को अपने फैन्स का प्यार देखकर अभी दस सीजन खेलना ही चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि इतना प्यार पाकर धोनी के ऊपर जिम्मेदारी और बढ़ती जा रही है और अगर वह समझें तो..!
हालांकि ऐसा कोई पहले बार नहीं हुआ है जब किसी ने फैन्स ने अपने शादी के कार्ड पर किसी की फोटो छपवाई हो। इससे पहले पीएम मोदी और अन्य नेताओं, अभिनेताओं और खिलाड़ियों की फोटो फैन्स शादी के कार्ड पर छपवा चुके हैं। अब रायगढ़ के दीपक पटेल ने अपनी शादी के कार्ड पर महेंद्र सिंह धोनी की फोटो छपवाई है।