सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल है जिसमें एक लड़की अपने रूम की खिड़की से बाहर हवा में पानी फेंक रही है और वह पानी जमीन पर गिरने से पहले ही हवा में बर्फ बन जाता है। यह वीडियो उस जगह के तापमान के बारे में बताने के संदर्भ में शेयर किया गया है। वायरल वीडियो रूस के किसी शहर का बताया जा रहा है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो को जहां शूट किया गया है उस जगह पर तापमान माइनस 60 डिग्री है।

लड़की ने हॉस्टल की खिड़की से बाहर फेंका पानी

रूस में कई शहर ऐसे हैं जहां क्रिसमस के आसपास प्रचंड सर्दी पड़ती है और तापमान माइनस 40 डिग्री से भी नीचे चला जाता है। यह वीडियो ऐसी ही किसी जगह का माना जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने हॉस्टल की खिड़की से बाहर जैसे ही पानी फेंक रही है तो वह पानी नीचे गिरने से पहले ही बर्फ बन जा रहा है। वायरल वीडियो देख लोग काफी हैरान हैं और यह सोचने पर मजबूर हैं कि ऐसी जगह पर जीवन कैसे जीया जा सकता है?

Google Trends: कश्मीर में अगले 12 घंटे में बर्फबारी और बारिश के आसार

19 सेकंड के वीडियो ने लोगों को किया हैरान

इंस्टाग्राम पर यह वीडियो indiaego नाम के अकाउंट से 22 दिसंबर को पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को करीब 4 लाख लोगों ने देख लिया है। 19 सेकंड का यह वायरल वीडियो लोगों को काफी हैरान कर रहा है। इस तरह की ठंड ने इंटरनेट पर लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इस ठंड में लोग कैसे सर्वाइव करते हैं। यह वीडियो बता रहा है कि इन कठिन परिस्थितियों में भी लोग परिश्रम करना नहीं छोड़ते।