दिल्ली सांसद मनोज तिवारी (Delhi MP Manoj Tiwari) तीसरी बार पिता बनाने जा रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद लोगों से साझा की है। मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी (Manoj Tiwari Wife Surbhi Tiwari) जल्द बेबी को जन्म देने वाली हैं। जिसके लिए हाल ही में बेबी शॉवर रखा गया था। इस पार्टी से जुड़ा एक वीडियो मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया, जिसके बाद इसकी जानकारी लोगों को हुई। अब सोशल मीडिया पर लोग उनके पुराने बयान को लेकर खिंचाई कर रहे हैं। बता दें कि मनोज तिवारी की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी से भी मनोज तिवारी की एक बेटी है।
जनसंख्या नियंत्रण को लेकर क्या बोले थे मनोज तिवारी
मनोज तिवारी के तीसरी बार पिता बनने की खबर के बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा, “जनसख्या संतुलन (Population Balance) बिगड़ा तो बहुत कुछ बिगड़ जाता है। हमारे भारत का एक क्षेत्रफल है, उसी के अनुसार हमारे संसधान हैं। उसके अनुसार सभी का ध्यान रखना हमारा दयित्व है। ऐसे में भारत के सामने कुछ देशों की जनसंख्या असंतुलित हो रही है। जनसंख्या अधिक होने से लोगों को सुविधाएं और बुनियादी चीजें उपलब्ध कराना एक चुनौती बन रहा है। भविष्य के लिए जनसंख्या नियंत्रण (Population Control) करना बहुत जरूरी है, मैं इसका समर्थन करता हूं।”
लोगों की प्रतिक्रियाएं
@ShawezITsales यूजर ने लिखा कि यही पार्टी आजकल जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की बात कर रही है, जो ख़ुद के सांसदों को समझाने में असमर्थ है। मनोज तिवारी को 51 वर्ष की उम्र में तीसरी बार पिता बनने पर बधाई। @AkhiseshYadav यूजर ने लिखा कि हम दो हमारे दो की पॉलिसी कहां गई मनोज तिवारी जी? आप बीजेपी के नेता हैं, कम से कम आप तो रूल को फॉलो करो। एक यूजर ने लिखा कि इनकी ऐसी ही कहानी है भाई, रवि किशन के भी चार बच्चे हैं और वो जनसंख्या का पाठ पढ़ाते हैं।
@SairaKhatoon13 यूजर ने लिखा कि योगी के नियम से तो अब इनका राजनीतिक कैरियर खत्म? खैर भाजपाई एक नंबर के झूठे और पाखंडी हैं। उनके सब नियम बस दूसरों के लिये ही हैं। पूजा नाम की यूजर ने लिखा कि हम दो हमारे दो का हो हल्ला करने वाले और जनसंख्या कानून पर छाती पीटने वाले भाजपा नेता मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में फिर से पिता बनने वाले हैं, बहुत बहुत बधाई! एक यूजर ने लिखा कि जनसंख्या रोकें या ना रोकें लेकिन भाषण देने में कोई कमी नहीं रखते, हमारे मनोज तिवारी जी।
बता दें कि मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) दिल्ली से सांसद हैं और उन्होंने कई बार जनसंख्या नियंत्रण (Population Control, Manoj Tiwari) को लेकर मीडिया में बयान भी दिया है। टू चाइल्ड पॉलिसी (Two Child Policy) को भी मनोज तिवारी जायज ठहरा चुके हैं। ऐसे जब उनके निजी जिंदगी की यह जानकारी सामने आई कि वह तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं तो विरोधियों के साथ साथ सोशल मीडिया यूजर्स ने चुटकी ली है।