सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ट्रेन में सवार एक शख्स को एक महिला चप्पल से पीट रही है। वीडियो में कई अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं, जो इस पिटाई का वीडियो बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि चप्पलों से पिट रहा शख्स महिला की तरफ देखकर अश्लील इशारे कर रहा था।

वीडियो कब का और कहां का है, इससे जुड़ी जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन दावा किया जा रहा है कि पिट रहा शख्स चलती ट्रेन में महिला को देखकर अश्लील इशारे कर रहा था। इसके बाद महिला ने सबक सिखाने के लिए शख्स की चप्पलों से पिटाई कर दी। वीडियो को देखकर अधिकतर लोगों का कहना है कि महिला ने जो किया वो ठीक है। ऐसे लोगों को सबक सिखाना जरूरी है।

वीडियो को @gharkekalesh नाम के X अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें महिला चप्पलों से शख्स की पिटाई कर रही है। एक X यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ;ये महिला काफी फ्रस्टेटेड दिखाई दे रही है। यह कहानी का एक पहलू ही दिखाई दे रहा है।’ एक ने लिखा, ‘महिला कह रही है कि चेन की जिप खुली हुई है। हो सकता है वह बंद करना भूल गया हो और जब वो बंद कर रहा हो तो महिला की नजर उस पर पड़ गई हो।’

एक ने लिखा, ‘कोई पुरुष गलती करता है तो महिला इस तरह पीटती है और लोग तमाशा देखते हैं। अगर कोई महिला गलती करे तो उसे भी इसी तरह पीटना चाहिए।’ एक ने लिखा, ‘मुझे ऐसा क्यों लग रहा है कि इस महिला ने कही का गुस्सा कही और निकाला है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘इस वीडियो को देश के सभी को पुरुषों को दिखाना चाहिए।’

बता दें कि दिल्ली मेट्रो में भी एक शख्स गंदी हरकते करते हुए पकड़ा गया था। शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिस पर काफी बवाल हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई भी की थी। अब ट्रेन में महिला के बदसलूकी करने के आरोप में पिटाई का यह वीडियो वायरल है।