कभी-कभी छोटी सी दिखने वाली परेशानी कब बड़ा रूप ले लेती है, पता भी नहीं चलता। कीड़े-मकोडों का काट लेना आम सी बात है मगर सोचिए अगर किसी के नाक के अंदर कॉकरोच चला जाए तो? और फिर वो कॉकरोच नाक के रास्ते होते हुए गले की नली तक पहुंच जाए तो? ऐसा ही कुछ चीन के हेनान प्रांत में रहने वाले एक शख्स के साथ हुआ।
असल में 58 साल के हाइकाऊ जब सो रहे थे तो उनकी नाक में कॉकरोच घुस गया। इसके बाद उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। उन्होंने इसे सामान्य परेशानी समझी मगर जब उनके नाक से बदबू आने लगी तो उन्होंने डॉक्टर को दिखाना जरूरी समझा। इसके बाद डॉक्टर ने सीटी स्कैन करवाया। सीटीस्कैन रिपोर्ट देखने के बाद शख्स के होश उड़ गए। अगर हाइकाऊ ने लापरवाही की होती और सही समय पर डॉक्टर से न मिले होते तो उनकी जान भी जा सकती थी।
हाइकाऊ को सांस लेने में परेशानी होने ली। तीन दिनों बाद उनकी हालत खराब होने लगी। इसके बाद वे डॉक्टर के पास पहुंचे तो पता चला कि उनके सांस की नली में कॉकरोच ने अपना डेरा जमा रखा है। वह सांस की नली में फंस गया था। इतना ही नहीं वह आस-पास का कफ खा कर फूल रहा था।
ओडिटी सेंट्रल की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाइकाउ को अपनी नाक से गले की तरफ कुछ रेंगता हुआ महसूस हो रहा था। उन्हें यह भी महसूस हुआ कि उनकी सांसों से बदबू आ रही है। हालांकि उन्हें डॉक्टर के पास जाने से पहले यह पता नहीं था कि कॉकरोच उनकी नाक में घुस गया है। थोड़े दिनों बाद हाइकाऊ को खांसी और पीले रंग कफ आने लगा। तीन दिनों के बाद हाइकाऊ ने डॉक्टल को दिखाया। डॉक्टर ने कहा कि उनकी नाक में कुछ नहीं है।
सीटी स्कैन रिपोर्ट में हुआ खुलासा
हाइकाऊ को महसूस हुआ कि कुछ तो गड़बड़ है। इसके बाद उन्होंने डॉ. लिन लिओंग से मुलाकात की। उन्होंने हाइकाऊ का सीटी स्कैन किया। जब रिपोर्ट सामने आती तो हाइकाऊ के हाश उड़ गए।
ओडिटी सेंट्रल की रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. लिओंग ने हाइकाउ के दाहिने निचले लोब के पीछे के बेसल एरिया में एक परछाई देखी। अगले दिन ऑपरेशन के के बाद उन्होंने साफ तौर पर ब्रोन्कस में पंखों के साथ कुछ देखा। जो बहुत सारे कफ में लिपटा हुआ था। आसपास के कफ को चूसने के बाद वह फैल गया था। बाद में पता चला कि वह एक कॉकरोच था।
ऑपरेशन में कॉकरोच बाहर निकाला गया। इसके बाद हाइकाऊ को आराम महसूस हुआ। इसी तरह 2023 की एक घटना में मध्य प्रदेश के भोपाल में पानी पीते समय गलती से मधुमक्खी निगलने से एक 22 साल के शख्स की मौत हो गई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि जीभ और भोजन नली पर कीड़े ने काट लिया था।