Telangana floods Mans bold bulldozer rescue Video Viral: आज के जमाने भी ऐसे लोग हैं दो दूसरों को बचाने के लिए अपना जीवन दांव पर लगाने का दम रखते हैं। इसी इंसानियत की बदौलत अभी भी दुनिया चल रही है। ये लोग दिलासा दिलाते हैं कि अभी भी अच्छे लोगों की कमी नहीं है। ये लोग आज की दुनिया के सुपर हीरो हैं। ये ही असली हीरो हैं। जो दूसरों की भलाई के लिए खुद को न्योछावर करने के लिए तैयार हैं। ऐसे की शख्स की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो तेलंगाना बाढ़ का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी के पुल पर लगभग 9 लोग फंसे हुए हैं।
खराब मौसम के कारण सरकारी हेलीकॉप्टर नहीं पहुच सका
नदी अपने उफान पर है। तेज धारा में पानी बह रहा था। लोगों मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें बचा लिया जाए। लोग उन्हें देखते हैं, सरकारी विभाग को सूचना दी जाती है।
हेलिकॉप्टर उन्हें बचाने के लिए रवाना होता है मगर खराब मौसम के कारण वह पहुंच नहीं पाता है। लोगों की सांस अटक जाती है कि अब आगे क्या होगा मगर उन्हीं आम लोगों में से एक शख्स आगे आता है वह कहता है कि मैं उन्हें बचाने जाऊंगा। लोग हैरान हो जाते हैं क्योंकि हालात बहुत खराब हैं।
अपनी जान की नहीं की परवाह
असल में लोगों का सच पता है कि उन्हें बचाने जो भी जाएगा वह अपनी जान से हाथ धो बैठ सकता है। शख्स कहता है कि वह बुल्डोजर लेकर जाएगा। वह कहता है कि अगर मैं मर भी गया तो अकेला, और बच गया तो 9 लोगों को जिंदा बचाकर ले आऊंगा। उसकी बेटी डर के मारे कांप रही है। वह पिता कि लिए दुआ कर रही है।
शख्स का नाम सुभान खान है। जो बाढ़ में फंसे लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं। वे हरिणाया के रहने वाले हैं। उन्होंने भीषण बाढ़ में बुलडोजर चलाया और नदी के पुल पर फंसे 9 लोगों को जिंदा बचा लिया।
पुल पर फंसे थे 9 लोग
असल में पानी की स्तर बढ़ने के बाद तेलंगाना के खम्मम जिले में मुन्नेरु नदी पर बने प्रकाश नगर पुल पर नौ लोग फंस गए। उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें वे राज्य सरकार से बचाने के लिए गुहार लगा रहे हैं। सरकार ने एक हेलिकॉप्टर भेजा, लेकिन खराब मौसम के कारण वह घटनास्थल तक नहीं पहुंच सका।
जिंदा बचा तो 9 लोगों का बचा लूंगा
कोई मदद न मिलने पर सुभान खान ने फैसला किया कि वह अपना बुलडोजर ले जाएंगे और फंसे हुए लोगों को बचाकर ले आएंगे। दूसरों ने आगाह किया कि उनकी जान को खतरा हो सकता है। बुलडोजर में ड्राइवर की सीट बैठने से पहले खान ने कहा, “अगर मैं मर जाता हूं, अकेला मरुंगा लेकिन अगर लौटूंगा तो नौ बचाकर।” इसके बाद वे रवाना हो गए और फंसे हुए नौ लोगों को सही सलामत लेकर लौटे। जैसे ही वे बुलडोजर लौटा तो लोगों ने सुभान खान और बचाए गए लोगों का जोरदार स्वागत किया गया।
इस वायरल वीडियो में जो आवाज आ रही है, वह सुभान खान की बेटी की है। वह बोल रही है, “मैं कांप रही हूं, मेरे डैडी ने जो ठाना उसमें वे कामयाब रहे।” इसके बाद लोग खान की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं, उन्हें रीयल हीरो बता रहे हैं। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाई। लोग फोन कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।