ईश्वर की भक्ति और तपस्या में क्या अंतर है यह आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो से पता चल जाएगा। ईश्वर की भक्ति करना फिर भी आसान होता है, लेकिन तपस्या करना वाकई बहुत कठिन होता है। भक्ति के जरिए ईश्वर को प्रसन्न किया जा सकता है, लेकिन ईश्वर की प्राप्ति के लिए कठोर तपस्या ही करनी पड़ती है और कठोर तपस्या का एक उदाहरण इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। दरअसल, इस वीडियो में एक महायोगी हिमालय की गोद में ईश्वर का ध्यान लगाए बैठा है। बर्फीली हवाएं और माइनस 55 डिग्री तापमान भी उस योगी का कुछ बिगाड़ नहीं पाया। इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है।
कौन है यह दिव्य शक्ति?
इंस्टाग्राम पर iasworldofficial नाम के अकाउंट से यह वीडियो 19 नवंबर 2025 को पोस्ट किया गया है। सिर्फ 24 घंटे के अंदर इस वीडियो को 10 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है, जबकि 70 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में इस महायोगी के बारे में जानकारी दी गई है। वीडियो में नजर आ रहा यह शख्स कौलान्तक पीठ के प्रमुख महायोगी सत्येंद्र नाथ (ईशपुत्र) हैं जो प्राचीन सिद्ध हिमालयी योग परंपरा के अनुसार हिमालय की गोद में ध्यान लगाए बैठे हैं।
दाढ़ी और सिर के बालों पर जमी बर्फ
जानकारी के मुताबिक, महायोगी सत्येंद्र नाथ ने कौलान्तक पीठ आश्रम में दो दशकों से अधिक समय तक प्रशिक्षण लिया है जिसके बाद उन्होंने बर्फीली हवाओं के बीच कठोर तपस्या की। वीडियो में देखा जा सकता है कि सत्येंद्र नाथ हिमालय की किसी चोटी पर बैठे हैं। आसपास बर्फीली और तेज हवाएं चल रही हैं। यहां का तापमान करीब माइनस 55 डिग्री के आसपास है। उनकी दाढ़ी और सिर के बालों पर पूरी बर्फ जम चुकी है। उनका यह वीडियो उनके एक शिष्य राहुल ने शूट किया है जो अक्सर उनके साथ रहता है और उनके अभ्यासों का वीडियो शूट करता है।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
वायरल वीडियो को देख लोग वाकई हैरान हैं कि आखिर इन परिस्थितियों में कोई व्यक्ति कैसे सर्वाइव कर सकता है? वीडियो पर प्रतिक्रिया देने वाले यूजर्स का कहना है कि हिंदू धर्म की यह शक्ति है। कई लोग उस कैमरामैन की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं जिन्होंने सत्येंद्र नाथ का वीडियो शूट किया है। हालांकि कुछ लोगों ने इस वीडियो को AI जनरेटेड भी बताया है।
‘जिंदगी इसी का नाम है’, 87 की उम्र में दादी का स्वैग वायरल; लोगों ने कहा- The Coolest
