Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन व कांग्रेस की पूर्वी उत्तर प्रदेश की चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी पूरी तरह से कमर कस चुकी हैं। पार्टी के लिए प्रचार के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचेंगी। भुएमऊ गेस्ट हाउस में वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी और उन्हें बूथ जीतने के टिप्स बताएंगी।

प्रियंका के इस दौरे से पहले ही तिलक भवन के पास स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर सोनिया और प्रियंका विरोधी पोस्टर लगाए गए। इस पोस्टर में सोनिया और प्रियंका की तस्वीर और नीचे हिंदी में लिखा हुआ है। ‘जब जब आई संकट की घड़ी, कबो न महतारी बिटिया दिखाई पड़ी, सेवा के लिए दिहने रहै वोट, लेकिन प्रियंका सोनिया किहिन दिल पर चोट। फिरोज की नातिन रेहान की माई,चुनाव मा मंदिर- मंदिर परी दिखाई..’

गौरतलब है कि इससे पहले प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में भी प्रचार करने के लिए गईं थीं। उनके अमेठी जाने से पहले ही भी पोस्टर वॉर  देखने को मिला था। उनके खिलाफ कई जगहों पर पोस्टर लगाए गए थे। जिसमें प्रियंका गांधी का विरोध करते हुए बातें लिखी गई हैं। पोस्टर पर प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए लिखा है , क्या खूब ठगती हो क्यों पांच साल बाद ही अमेठी दिखती हो। साठ साल का हिसाब दो।

सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को निशान पर लेते हुए लगाए गए पोस्टर।(फोटो सोर्स-Twitter)

प्रियंका गांधी के विरोध में लगे पोस्टर में उनके पहनावे तक को निशाने पर लिया गया। एक पोस्टर में लिखा गया है।देख चुनाव पहन ली सारी नहीं चलेगी होशियारी।  बता दें कि बुधवार को प्रियंका गांधी ने अमेठी में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। 29 मार्च को वह अयोध्या के हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद रोड शो करेंगी।

Read here the latest Lok Sabha Election 2019 News, Live coverage and full election schedule for India General Election 2019