Cow Viral Video: कहा जाता है कि दुनिया में प्रेम और इंसानियत पर टिकी हुई है। हालांकि, आएदिन ऐसा घटनाएं सामने आती हैं, जो लोगों को यह कहने पर मजबूर कर देती हैं कि दुनिया में इंसानियत बची ही नहीं है। लोगों का दिल दुख जाता है। लेकिन साथ ही कुछ ऐसी घटनाएं भी सामने आती हैं जिन्हें जानकर, देखकर लोगों को सुखद आश्चर्य होता है। वो अनायास ही यह बोल उठते हैं कि – दुनिया में आज भी इंसानियत जिंदा है।

लोको पायलट ने धीमी कर दी रेल की गति

ऐसी ही एक घटना का वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर लोकप्रिय हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि रेलवे ट्रैक पर और उसके आसपास दो-तीन गाय घूम रही हैं। तभी सीटी बजाती हुई ट्रेन आ जाती है। हालांकि, लोको पायलट की नजर गाय पर पड़ती है और वो रेल की गति धीमी कर देता है।

‘इस बंदे ने दिल जीत लिया…’, नाले में गिर गई थीं गौमाता, बचाने के लिए शख्स ने झोंक दी पूरी ताकत, Viral Video देख भर आएगा दिल

वीडियो में आगे दिखाया गया है कि रेल की गति धीमी करने के बाद ड्राइवर हॉर्न बजाता है, ताकि गाय ट्रैक पर से हट जाएं। लेकिन कुछ देर तक गाय ट्रैक पर ही रहती हैं। ऐसे में ट्रेन उनके पीछे पीछे चलते दिखाई पड़ती है। हालांकि, बार-बार हॉर्न बजाए जाने की वजह से कुछ ही पलों बाद गायें पटरी से दूर भाग जाती हैं और ट्रेन अपने रास्ते चली जाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो –

इंटरनेट पर शेयर किए गए वीडियो ने यूजर्स के दिल को छू लिया है। उन्होंने इंसानियत की सच्ची झलक दिखाने के लिए लोको पायलट की खूब तारीफ की है। उन्होंने वीडियो पर साफ तौर भावुक होते हुए प्रतिक्रिया दी है। यूजर्स ने कहा कि इंसानियत एक ऐसी चीज है जो हर इंसान को खूबसूरत बना देती है। हमें अपने आसपास के लोगों और जानवरों के प्रति संवेदशील रहना ही चाहिए।

वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने कहा, “गौरक्षा किसी भी स्थिति में होनी ही चाहिए। व्यक्तिगत रूप से भारतीय हिंदुओं में तो अब भी थोड़ा बहुत विवेक बचा हुआ है जैसा कि इन लोको पायलट महोदय ने प्रदर्शित किया।” गौरतलब है कि बीते दिनों भी गाय को रेस्क्यू करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो में शख्स नाले में गिर गई गाय को रेस्क्यू करता नजर आ रहा था। वायरल वीडियो देखने के लिए क्लिक करें…