lalbaug Cha Raja 2025 Crowd Video Viral: लालबाग के राजा के दर्शन करने वालों की बड़ी भीड़ देखने लायक है, लगातार दो दिनों की छुट्टियों के कारण लालबाग के राजा के दर्शन के लिए काफी लोग उमड़ पड़े। भीड़ बढ़ने से मंडल कार्यकर्ताओं का जोर भी बढ़ गया है। भक्तों के बीच धक्का-मुक्की अभी भी जारी हैं। वहीं दूसरी ओर वीआईपी लोगों को आराम से दर्शन कराए जा रहे थे, जबकि आम लोगों को धक्का देकर आगे बढ़ाया जा रहा। अभी भी यही स्थिति दिखाई दे रही है।
नवसाला पावणारा गणपती ऐसी मुंबई के लालबाग के राजा की पहचान है। इसलिए मुंबई और मुंबई के बाहर से भी लोग लालबाग के राजा के दर्शन करने आते हैं। राजा के दर्शन के लिए हर साल लाखों लोग कतार में खड़े रहते हैं। लालबाग का राजा शहर में गणेशोत्सव का केंद्रबिंदु है। इस साल भी लालबाग के राजा को देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ है।
मुख दर्शन की कतार हो या चरण स्पर्श, भक्त घंटों कतार में खड़े हैं। इस दौरान लालबाग के राजा के दर्शन करने आए भक्तों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी का एक भयानक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसी बीच अब एक बड़ी खबर सामने आई है। लालबाग राजा के चरणों में दर्शन के लिए इतनी भीड़ बढ़ गई है कि लोगों में धक्का-मुक्की हो रही है। इसी दौरान कुछ महिलाएं इसी भीड़ में धक्का-मुक्की में घायल हो गईं और वहीं उन्हें चक्कर आ गया। कुछ लोगों का सांस फूल गया तो एक महिला को चक्कर आकर गिर गई।
हर साल लालबाग के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में भक्त आते हैं, दो-दो दिन कतार में खड़े रहते हैं। इसी बीच गणेशोत्सव के दूसरे दिन ही मुंबई के लालबाग के राजा के यहां धक्का-मुक्की जैसी स्थिति दिखाई दी। लालबाग का राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में गणपति का आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जमा हुई थी, इस दौरान बड़े पैमाने पर धक्का-मुक्की हुई। जिसमें भीड़, धक्का-मुक्की, चेंगराचेंगरी दिखाई दे रही है। इसमें महिलाएं और छोटे बच्चे भी भीड़ में चिरडते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखकर ही शरीर में सिहरन होने लगती है। विशेष बात यह है कि इस दौरान मुंबई पुलिस कहीं भी दिखाई नहीं दे रही है।
यह वीडियो एक बार फिर से लालबाग के राजा में व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और कार्यकर्ताओं की विफलता को उजागर करता है। सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर ‘वायरल’ होने वाले उत्सवी माहौल, सोशल मीडिया पर डाले जाने वाले फोटो, रील्स को ‘लाइक्स’ पाने की चाहत अधिक खतरनाक साबित हो रही है, यह घटना इसी ओर इशारा करती है।
देखें वायरल वीडियो-
