अरुणाचल प्रदेश की पनबिजली परियोजना में हुए कथित भ्रष्टाचार की रिपोर्ट सामने आने के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू और आप नेता कुमार विश्वास ट्विटर पर भिड़ गए। दरअसल, भ्रष्टाचार में किरण रिजीजू का नाम आने पर कुमार विश्वास ने ट्वीट किया था। विश्वास ने लिखा था, ‘कांग्रेस से बीजेपी की यात्रा का मतलब जीजू से रिजीजू है।’ इसपर किरण रिजीजू भी चुप नहीं बैठे। उन्होंने ट्विटर पर ही विश्वास को जवाब दिया, ‘कुमार विश्वास जी, सच सामने आ चुका है। जो मुद्दा कांग्रेस ने उठाया वह उनकी सरकार के वक्त का ही है। अब आप क्या कहना चाहोगे?’ इसपर कुमार विश्वास ने लिखा, ‘सर किरण रिजीजू, जीजू हो चाहे रिजीजू, आप लोग लकी हैं कि सभी मामलों से जल्दी निकल जाते हैं। न्याय के लिए तो हम जैसे लोगों को भटकना पड़ता है।’
गौरतलब है कि जीजू कहकर कुमार विश्वास गांधी परिवार के दामाद रोबर्ट वाड्रा का जिक्र कर रहे थे। जो कि हरियाणा लैंड डील के मामले में फंस गए थे। वहीं किरण रिजीजू पर पनबिजली परियोजना में हुए कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। सीवीओ सतीश वर्मा की रिपोर्ट के अनुसार अरुणचाल प्रदेश में 600 मेगावाट के कामेंग पनबिजली परियोजना के तहत दो बांधों के निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ। उस परियोजना में गोबोई रिजीजू नाम का शख्स सब-कॉन्ट्रैक्टर था। उसने खुद को किरण रिजीजू का चचेरा भाई बताया था।
हालांकि, किरण ने इस बात से इनकार किया कि गोबोई रिजीजू (प्रोजेक्ट के सब-कॉन्ट्रैक्टर) उनके कजन हैं। उन्होंने कहा, ”वह रिजीजू कबीले का हिस्सा हैं और उसी गांव से आते हैं, जहां से मैं हूं, मगर वह मेरे रिश्तेदार नहीं हैं।” उससे पहले रिजीजू ने कहा था, “ये खबर किसी ने बदमाशी कर के प्लांट की है, हां लेटर मैंने लिखा है पर उसमें ऐसा कुछ नहीं है। नॉन इश्यू है।”
https://twitter.com/DrKumarVishwas/status/808679957018722304
@DrKumarVishwas ji, The truth has come out as everything raised by the Congress was related to Congress regime only. What will you say now? https://t.co/VCdresDh0J
— Kiren Rijiju (मोदी का परिवार) (@KirenRijiju) December 13, 2016
Sir @KirenRijiju ,be it Jiju or Rijiju,You ppl r lucky enough to get out of everything so quickly. But "We The People" starve for justice? https://t.co/ZT9uOq7Iw3
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) December 13, 2016