South Korean Vlogger Tries Gulab Jamun: गुलाब जामुन एक ऐसी मिठाई है, जिसे सभी पसंद करते हैं। गुलाब जामुन का नाम सुनते ही मिठाई प्रेमी लोग खुश हो जाते हैं। बीते कुछ सालों गुलाब जामुन के साथ लोगों ने खूब एक्सपेरिमेंट भी किया है। कोई उसे आइसक्रीम के साथ परोसता है तो कोई उसे रबड़ी के साथ परोसता है। लोग इस वेरिएशन को भी खूब पसंद करते हैं। भारत तो छोड़िए विदेश में भी गुलाब जामुन के चर्चे हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया
बीते दिनों एक साउथ कोरियन व्लॉगर केली कोरिया इंडिया एक्सप्लोर करने आईं। उन्होंने अपने इंडिया टूर के दौरान कई इंडियन फूड चखे। इन में से एक गुलाब जामुन भी था। हालांकि, गुलब जामुन टेस्ट करने बाद उन्होंने जो रिएक्शन दिया, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में केली एक स्ट्रीट वेंडर से गुलाब जामुन खरीद कर उसे टेस्ट करते दिख रही हैं। वीडियो में वो ये कहते सुनाई दे रही हैं कि ये मिठाई बहुत बड़ी है। इस पर दुकानदार उन्हें कहते सुनाई दे रहा है कि उसे टुकड़े
टुकड़े करके खाना है। ऐसे में वो एक बाइट लेती हैं और चौंक जाती है। उनका रिएक्शन देखने लायक था।
उन्होंने कहा कि अरे वाह ये तो बहुत शानदार है। मुझे इस डिश से प्यार हो गया। ये क्या है, इसे क्या कहते हैं। तभी एक शख्स बताया है कि ये गुलाब जामुन है। वो कहती हैं क्या ये एक इंडियन डिसर्ट है।
वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि वो गुलाब जामुन खाकर कितनी खुश हैं। उन्हें ये डिश कितनी पसंद आई है। वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर दो मिलियन लोग देख चुके हैं। वीडियो को 86 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।
वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार रिएक्शन दिया
व्लॉगर के वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा, “आपको राजस्थान जरूर जाना चाहिए, इससे आपको बहुत सी बातें, बहुत सारे ऐतिहासिक स्थान और राजस्थानी संस्कृति के बारे में पता चलेगा”। दूसरे ने लिखा, “अगर इतना ही पंसद आया है तो गुलाबजामुन बनाना सीख लो, फिर कोरिया में भी बनाकर खाना।”
एक अन्य यूजर ने लिखा, “इसमें नई बात क्या है। पहले भी बहुत से विदेशी लोगों ने गुलाब जामुन खाई है और ऐसे ही खुश हुए हैं। गुलाब जामुन है ही ऐसी मिठाई।”