कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब सोशल मीडिया पर बीजेपी की जमकर खिल्ली उड़ रही है। येदियुरप्पा ने राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के दो दिन बाद ही इस्तीफा दिया। राज्यपाल वजुभाई वाला ने उन्हें आनन-फानन में गुरुवार की सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी और बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का लंबा वक्त दे दिया था। इसके खिलाफ कांग्रेस सर्वोच्च न्यायालय पहुंची, शीर्ष अदालत ने 26 घंटे के अंदर शनिवार की शाम चार बजे बहुमत साबित करने का आदेश दिया था। बहुमत जुटाने में असमर्थ येदियुरप्पा ने इस्तीफा दे दिया।
विधानसभा में शक्ति परीक्षण से पहले ही येदियुरप्पा द्वारा कुर्सी छोड़ने के बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स का एक धड़ा उन्हें और बीजेपी को जमकर ट्रोल कर रहा है। येदियुरप्पा महज 55 घंटे के लिए कर्नाटक के सीएम के पद पर रहे थे, इसे लेकर लोग अजीब-अजीब से मीम्स शेयर कर रहे हैं और उससे बीजेपी की तुलना कर रहे हैं।
#KarnatakaFloorTest This didn’t work pic.twitter.com/ItAhWb6PvQ
— Arul (@rainbowsinwind) May 19, 2018
Retweeted Niraj Bhatia (@bhatia_niraj23):
Never Start Celebrating Too Early .. #KarnatakaFloorTest #CongressDefeatsBJP pic.twitter.com/OrnIFqHMKH https://t.co/xPGKqkedxE
— Vikram Waman Karve (@vikramwkarve) May 19, 2018
See how’s BJP Government felt in Karnataka #KarnatakaFloorTest #YeddyStepsDown pic.twitter.com/mJw6wMhHbt
— DHARMENDRA (@Dbgehlot) May 19, 2018
Who did this? #KarnatakaFloorTest pic.twitter.com/ScB8PAiTcz
— SupariMan™ (@amitshaah_) May 19, 2018
#KarnatakaFloorTest : BJP right now pic.twitter.com/X6BRZheWaO
— James khan (@Jamesthebason) May 19, 2018
Massive Celebration in AAP office as BJP CM Yeddyurappa resigns due to fear of AAP’s honest politics. #KarnatakaFloorTest pic.twitter.com/wIZxCC1KPu
— The UnPaid Times (@UnPaidTimes) May 19, 2018
BJP in SouthIndia #KarnatakaFloorTestpic.twitter.com/PrUx96z3Ct
— Sonia Arunkumar (@rajakumaari) May 19, 2018
When u can’t deliver, just cry #KarnatakaFloorTest pic.twitter.com/An1BIJayLS
— Kinjal ~ Msdian (@KinjalDamor) May 19, 2018
Oh! That was quick.. #KarnatakaFloorTest pic.twitter.com/a1CpxEhDBA
— Detective Byomkesh (@Dhuandhaar) May 19, 2018
Some milk for RaGa and co. #KarnatakaFloorTest pic.twitter.com/QnXIqIM8Jw
— Manisha Pande (@MnshaP) May 19, 2018
वहीं येदियुरप्पा द्वारा इस्तीफा देने को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकतंत्र की जीत कहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘लोकतंत्र की जीत। बधाई हो कर्नाटक। देवगौड़ा जी, कुमारस्वामी जी, कांग्रेस और अन्य को बधाई। क्षेत्रीय मोर्चे की जीत।’ इसके अलावा आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक में बीजेपी का लोकतंत्र को नष्ट करने का प्रयास असफल रहा। उन्होंने कहा, ‘कर्नाटक में भाजपा का लोकतंत्र नष्ट करने का प्रयास बुरी तरह से विफल हो गया। गलत हथकंड़ों के माध्यम से सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा की बेकरारी पूरी तरह से उजागर हो गई। क्या भाजपा इससे कोई सबक सीखेगी?’ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘आखिर में देश की आवाज और लोकतंत्र की शक्ति अन्याय से जीत पाती है। सत्यमेव जयते।’ बता दें कि येदियुरप्पा ने विधानसभा में अपने भाषण के दौरान भावुक होते जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही बीजेपी 40 से 104 पर पहुंची। ये जनमत कांग्रेस और जेडीएस को नहीं मिला था।