महाराष्ट्र में एक बाद एक नेता विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में छाये हुए हैं। अब केंद्र सरकार में मंत्री और महाराष्ट्र भाजपा के नेता कपिल पाटिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री, बागेश्वर धाम के पीठासीन धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे जहां उन्होंने तिरंगे में चांद दिखाई देने की बात कही दी।
केंद्रीय मंत्री ने क्या-क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं यहां राजनीतिक बात नहीं करुंगा। मैं हमेशा कहता हूं कि जाति, समुदाय, पंथ से ऊपर इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है। फिर भी एक बात जरूर कहूंगा कि हम लोग हिंदुस्तान में रहते हैं। महाराज जी भी हमें जगाने आए हैं। हम अगर वक्त पर नहीं जागेंगे तो एक दिन तिरंगे में चांद दिखाई देगा। अगर वक्त पर जागेंगे तो एक दिन चांद पर तिरंगा लहराएंगे।
लोगों की प्रतिक्रियाएं
@MohanBi53465294 यूजर ने लिखा कि आपकी पार्टी का नया वोट बैंक बुरा मान सकता है इसलिए पार्टी लाइन से बाहर जाकर बयानबाज़ी न करें। @Ahmed20240768 यूजर ने लिखा कि 27 साल से जग रहे थे फिर भी मोरबी का ब्रिज गिर गया, मुझे लगता है कि अब आप लोगों के आराम करने का दिन आ गया है।@Anishukla20 यूजर ने लिखा कि बीजेपी के नेता हर जगह केवल हिन्दुओं को नफरत के सिवाय कुछ नहीं सिखाते हैं, चुनाव के वक्त लोगों को थोड़ा सा सावधान रहने की जरूरत है।
@Jay23Sharma यूजर ने लिखा कि सालों से दूसरी पार्टियां सत्ता में थी, कुछ साल बीजेपी भी रही लेकिन ये डर कभी नहीं था। जबसे मोदी जी पीएम बने हैं, ये डर आ गया है। @MerazHu00039622 यूजर ने लिखा कि ठीक कह रहे हैं आप, अब जागने का वक्त आ गया है, भाजपा को हटाने का वक्त आ गया है। बदलाव बहुत जरूरी है। एक यूजर ने लिखा कि ऐसे ही लोग नफ़रत फैलातें है और दंगे कराते है।
बता दें कि कपिल पाटिल ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे पीएम पार्टी के बारे में नहीं सोचते हैं। देश के हर इंसान के बारे में सोचते हैं। वो हमेशा मेरे देश के 130 करोड़ देश वासियों कहते हैं, जिसमें सभी धर्म के लोग आते हैं। उसमें मुसलमान भाई, जैन भाई, बौद्ध, सिख और वो सब आ गए जो देश में रहते हैं। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि मोदी जी 2024 में प्रधानमंत्री बनें, ये BJP की जरूरत नहीं है। मोदी जी 2024 में फिर से देश के प्रधानमंत्री बने, ये इस देश की जरूरत है।
