झारखंड के स्वास्थय मंत्री बन्ना गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस आपत्तिजनक वीडियो में बन्ना गुप्ता एक महिला से बात करते दिखाई दे रहे हैं। 21 सेकंड का यह वीडियो शेयर कर लोग बन्ना गुप्ता के साथ ही कांग्रेस पर सवाल उठा रहे हैं। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने वीडियो शेयर कर कांग्रेस पर हमला बोला है।

बन्ना गुप्ता का वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो में बन्ना गुप्ता बनियान पहने हुए वीडियो कॉल पर महिला बात कर रहे हैं। इसमें अश्लील वार्तालाप है, जिसे लिख या दिखा नहीं सकते। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, बन्ना गुप्ता ने वीडियो बनाने और शेयर करने वालों के खिलाफ पुलिस से जांच करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि शरारती तत्व ने उनकी छवि खराब करने के लिए इस तरह का फर्जी वीडियो बनाकर वायरल किया है।

भाजपा सांसद ने कांग्रेस को घेरा

वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद बन्ना गुप्ता और कांग्रेस पर राजनीतिक हमले हो रहे हैं। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर लिखा है कि ये हैं कांग्रेस का चरित्र, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी का यह तथाकथित माजरा है। महिलाओं के इज़्ज़त से खेलना, कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का अपने पत्नी को तंदूर में जलाना। काश गांधी परिवार समझ पाता। यदि यह सही है तो कांग्रेस के लिए डूब मरने वाली बात है।

@MehardeenHaji यूजर ने लिखा कि मंत्री, अफसर संविधान की शपथ लेकर ज़िम्मेदार ओहदों पर बैठते हैं मगर अपनी इंद्रियों पर क़ाबू रखना भूल जाते हैं। अय्याशियों के क्रम में एक नाम और जुड़ गया। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का कथित अश्लील वीडियो वायरल, सभी दल नेता हमाम में नंगे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बोकारो के एक भाजपा विधायक भी थे और एक ये भी है । ऐसे लोगों को पार्टी से निकाल कर चुनाव लड़ने से रोक देना चाहिए। अफसोस ऐसे सारे लोग ही हर जगह आदर पाते हैं।

@MithilaWaala यूजर ने लिखा कि बन्ना गुप्ता पर मंत्री रहते पद के दुरूपयोग के कई आरोप लग चुके हैं, लेकिन गठबंधन की मज़बूरी नें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रोक रखा है, लेकिन ये जो अश्लील वीडियो कांड हुआ हैं। अगर इस पर भी हेमंत सोरेन जी आप चुप रहते हैं तो आप हम जैसे आपके वोटरों को धोखा दे रहे हैं। भाजपा नेता प्रतुल शाह देव ने कहा है कि वीडियो फर्जी है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन जिस तरह से यह वायरल हो रहा है उससे राज्य में काफी भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। सीएम हेमंत सोरेन को तुरंत जांच का आदेश देना चाहिए और जांच करनी चाहिए कि यह वीडियो फर्जी है या असली।