कोयले और यूरेनियम खानों के लिए मशहूर झारखंड के चुनावी समर में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी के महागठबंधन को खबर लिखे जाने तक के रुझानों में पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली और अमित शाह की चुनावी रणनीति के बाद भी भारतीय जनता पार्टी शिकस्त की ओर बढ़ रही है। झारखंड चुनाव परिणाम के बाद सोशल मीडिया यूजर्स बीजेपी की चुटकी ले रहे हैं। लोग झारखंड चुनाव रुझान/परिणाम सामने आने के बाद लिख रहे हैं कि झारखंड में एनआरसी लिस्ट जारी हो चुकी है, बीजेपी बाहर। बता दें कि देश में इन दिनों नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। देश के कई हिस्सों में लोग इस कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं।
झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार को लोग उसकी गलत नीतियों का नतीजा बता रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि झारखंड हमेशा से आर्थिक विकास में अहम योगदान देता रहा है इसीलिए उसे आर्थिक मंदी का नुकसान महसूस हुआ और उसने बीजेपी को सबक सिखा दिया।
#JharkhandElectionResults
Are citizens seriously thinking about economic slowdown?If this continues bjp will be only seen in Guj pic.twitter.com/e1CQVFjyb6— Shanmuga sundaram (@shannsundar) December 23, 2019
झारखंड में पीएम ने चुनावी सभा के दौरान दंगाइयों को कपड़ों से पहचाने जाने की बात कही थी। पीएम के इसी भाषण पर चुटकी लेते हुए कुछ यूजर्स ने लिखा- झारखंड में हारे जाने वाले लोग कपड़ों से पहचाने जा सकते हैं।
The losers can be identified by their clothes#JharkhandResults #JharkhandElectionResults pic.twitter.com/C6Lb8Egyte
— Arman khan (@Armaanfariid) December 23, 2019
झारखंड में बीजेपी की हार पर सोशल मीडिया यूजर्स फनी मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। इन मीम्स में बीजेपी का मजाक उड़ाया जा रहा है।
BJP in Jharkhand Be like…#JharkhandElection2019 #JharkhandAssemblyPoll #JharkhandElectionResults pic.twitter.com/eTEmKK48Lw
— Asad Ãś (@AsadAns93818008) December 23, 2019
Jharkand tribal people #JharkhandElectionResults pic.twitter.com/svCLeGbXIl
— Sadashiva Valanke (@ValankeShiva) December 23, 2019
Hope #Jharkhand doesn’t become a Union Territory tonight. #JharkhandElectionResults
— Akash Banerjee (@TheDeshBhakt) December 23, 2019
When Indians take Swacch Bharat abhiyaan too seriously…#JharkhandElectionResults#JharkhandElection2019#JharkhandAssemblyPolls pic.twitter.com/nMDrd8eP5E
— Bhanu (@AmBhanuGowda1) December 23, 2019
#JharkhandElectionResults in a single line :
Neech politics of hatred, lies and divisiveness rejected in #JharkhandAssemblyPolls
— Bhakt’s Nightmare (@Rantinglndian_) December 23, 2019
U cannot win everytime with divisive politics #Jharkhand #JharkhandElectionResults. pic.twitter.com/R6B0MoYcrc
— Anti National (@DeshDrohii) December 23, 2019
झारखंड मे #NRC लिस्ट जारी #BJP बाहर #JharkhandElectionResults https://t.co/2hWmu1OCB8
— Dilshad Ansari (@Dilshad97462094) December 23, 2019
बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनावों के अब तक के रुझानों/परिणामों के मुताबिक कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद गठबंधन को करीब 47 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं बीजेपी के खाते में सिर्फ 24 सीटें ही आती दिख रही हैं। खुद मुख्यमंत्री रघुबर दास भी पीछे चल रहे हैं और अभी तक के रुझानों के मुताबिक उनकी हार लगभग तय है।
2017 में भाजपा देश की करीब 68 फीसदी आबादी पर शासन कर रही थी। लेकिन झारखंड चुनाव में हार के बाद 2019 के अंत तक भाजपा शासित राज्यों में सिर्फ 43 फीसदी आबादी ही बच गई है।