Jaipur 2 year old Boy kidnapped refuses to leave abductor: कुछ सालों पहले 2024 में एक फिल्म आई थी ‘हाईवे’। फिल्म के आखिरी सीन में हीरोइन को किडनैपर से इतना लगाव हो जाता है कि वह अपने परिवार के पास लौटना नहीं चाहती है। खैर, ये तो फिल्म ही कहानी है। हालांकि जयपुर से एक इसी तरह की घटना सामने आई है। इस घटना में एक दो साल के मासूम 14 महीने पहले अगवा हुआ था। अब जब परिवार के लोग उसे लेने आए तो वह आरोपी के गले लिपटकर रोने लगा और घर जाने से इनकार कर दिया। वह बार-बार अपनी मां की गोद से उतरकर आरोपी के पास जाना चाह रहा था। वह आरोपी से दूर जाने को तैयार नहीं था।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखन के बाद लोग भावुक हो रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मासूम जोर-जोर से रो रहा है। वह चिल्ला-चिल्ला कर रो रहा है और मां के पास जाने से मना कर रहा है। मां उसे जबरदस्ती गोद में लेना चाह रही है मगर वह मुंह फेर ले रहा है।

मासूम किसी भी हाल में आरोपी को छोड़कर जाने को तैयार नहीं हो रहा है। वह आरोपी के साथ ही रहना चाहता है। हैरान करने वाली इस घटना का वीडियो जयपुर के पुलिस थाने का है। इसे देखने वाले लोग भी भावुक होकर रो सकते हैं। इतनी ही नहीं, बच्चे को रोता हुआ देख आरोपी के आंखों से आंसू छलकने लगते हैं। वहां मौजूद पुलिसवाले भी बच्चे को देखकर इमोशनल हो जाते हैं। जानकारी के अनुसार, बच्चा 14 महीने तक आरोपी के पास था।

कहा जाता है कि बच्चों का मन कोरे कागज की तरह होता है। जो उस पर लिखो वही उनके लिए सच हो जाता है। मासूम को तो पता भी नहीं होगा कि उसे आरोपी ने जबरन अपने पास रखा है। वह आरोपी के साथ अच्छे से रह रहा था। आरोपी ने भी उसे अपने पास 14 महीनों तक रखा मगर जरा सा भी नुकसान नहीं पहुंचाया, बल्कि उसकी अच्छी तरह से देख-रेख की। उसका ख्याल रखा और उसे खिलौने भी लाकर दिए। वह बच्चे के बदले कोई पैसा नहीं चाहता था। वह उसे अपने पास रखना चाह रहा था। उसका कहना है कि यह उसका बेटा है। पुलिस से बचने के लिए उसने दाढ़ी बढ़कार, गेरुआ रंग पहनकर साधु का रूप धारण कर लिया था ताकि उसे कोई पहचान न सकें।

क्या है शख्स और मासूम की कहानी-

आरोपी दो साल के मासूम को 14 जून को जयपुर के सांगानेर से जबरन उठा लाया था। उस समय बच्चा सिर्फ 11 महीने का था। अब जब पुलिस ने आरोपी का पता लगाकर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया तो वह अपने परिजन के पास जाने को तैयार नहीं है। आरोपी से अलग होते ही बच्चा जोर-जोर से रोने लगा और उसके पास जाने की जिद करने लगा। आरोपी ने मासूम को बहुत अच्छे से पाला। उसके लिए नए कपड़े, खिलौने सब लाकर दिए। आरोपी ने दावा किया है कि यह उसका बेटा है। वह बच्चे की मां को बार-बार फोन कर कहता यही बात कहते रहा। वह मनवाना चाहता था कि बच्चा उसका है। वह बच्चे की मां को भी अपने साथ रखना चाह रहा था।

इस मामले में जयपुर दक्षिण के पुलिस उपायुक्त दिगंत आनंद ने कहा कि 14 जून 2023 को सांगानेर सदर क्षेत्र से 11 महीने का बच्चे के किडनैप होने की सूचना मिली थी। आरोपी तनुज ने अपने 4-5 साथियों के साथ मिलकर बच्चे को उसके घर से किडनैप कर लिया था। पुलिस ने बच्चे को खोजने के लिए कई राज्यों में छापेमारी की थी। इसके बाद पुलिस ने 27 अगस्त को आरोपी तनुज चाहर को पकड़ लिया और उसे जयपुर लेकर आई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर रखा है। इस घटना पर आपकी क्या राय है?