Indian Army Soldiers Viral Video Minus 40 Degree: साल 2025 विदा होने वाला है। दुनिया 2026 के स्वागत के जश्न में डूबी है। चारों तरफ रोशनी, पार्टियों और पटाखों का शोर है। लेकिन इस शोर और चकाचौंध के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो हमें याद दिलाती है कि हमारी यह खुशियां किनके दम पर सुरक्षित हैं। सोशल मीडिया पर भारतीय सेना के वीर जवानों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो माइनस 40 डिग्री की जानलेवा ठंड में भी मुस्तैदी से देश की रक्षा कर रहे हैं।

हाड़ कंपा देने वाली ठंड और अडिग हौसला

वायरल वीडियो संभावित किसी ऊंचे इलाके की सरहद का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों तरफ बर्फ की कई फीट ऊंची चादर बिछी है। बर्फीली हवाएं चेहरे को सुन्न कर देने वाली हैं और तापमान शून्य से 40 डिग्री नीचे (-40°C) पहुंच चुका है। ऐसी स्थिति में जहां सामान्य इंसान का सांस लेना भी दूभर हो जाता है, वहां हमारे जवान अपनी बंदूकों के साथ सीना ताने खड़े हैं।

नीचे फूलों की दुकान ऊपर गोरी का मकान…, BSF जवान का गोविंदा के गाने पर गजब का डांस, स्टेप देख बजने लगी ताली

जैसे ही यह वीडियो शेयर किया गया, इंटरनेट पर ‘Jai Hind’ और ‘Salute to Indian Army’ के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। हर कोई इन ‘Real Heroes’ को सलाम कर रहा है। कमेंट सेक्शन में लोग लिख रहे हैं कि असली जश्न तो इन जवानों की बदौलत है, जो अपनों से दूर देश को अपना परिवार मानकर सीमाओं पर डटे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो –

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा – मां भारती के सच्चे सपूतों के लिए नव वर्ष मंगलमय हो। दूसरे यूजर ने कहा – हमें अपने देश के वीर सपूतों पर गर्व है। तीसरे यूजर ने कहा – देश की सेवा के लिए घर से दूर रहने वाले इन जवानों के लिए दिल से सलाम। वहीं, एक अन्य टिप्पणी में लिखा था – हम सारे पर्व त्योहार अपने घर पर मना सकें, इसके लिए वे घर से दूर सरहद की पहरेदारी करते हैं। नमन है इन्हें।

महिला ने ऑनलाइन मंगवाया केक, नाम की जगह लिखा था कुछ ऐसा, Viral Video देख आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी

गौरतलब है कि सैनिक से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, कभी विपरीत परिस्थितियों में उनके ड्यूटी करने के तो कभी मस्ती-मौज करने के। बीते दिनों BSF जवान के डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा था। वीडियो में जवान गोविंदा के गाने पर डांस करता हुआ दिख रहा था। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें…