NDA गठबंधन ने अपना नाम बदलकर INDIA रख लिया है। बैंगलोर में हुई विपक्ष की दूसरी बैठक में गठबंधन के नए नाम का ऐलान किया गया। विपक्ष के गठबंधन का नाम I.N.D.I.A. रखे जाने के बाद असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अपना ट्विटर बायो बदल लिया है। उन्होंने ‘मुख्यमंत्री असम, इंडिया’ की जगह ‘मुख्यमंत्री, असम, भारत’ कर दिया। इस पर लोग जमकर खिंचाई कर रहे हैं।

असम सीएम ने किया ट्वीट

असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक ट्वीट भी किया, ‘अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा। हमें खुद को औपनिवेशिक विरासत से मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने भारत के लिए लड़ाई लड़ी और हम भारत के लिए काम करना जारी रखेंगे’। असम विस्वा सरमा के इस ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन

कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक ने असम सीएम के पुराने ट्वीट को शेयर किया, जिसमें उन्होंने इंडिया लिखा हुआ था। इसी पर पंखुड़ी ने लिखा, “हर तरफ India ही India! क्या हो रहा है यह? वैसे यह ट्वीट किस ‘भारतीय’ भाषा में लिखा है आपने ?” एक ने लिखा कि इस हिसाब से बहुत सी योजनाओं के नाम बदलना पड़ जाएंगे।

@drsumitdubey यूजर ने लिखा, ‘गजब हो श्री श्री हिमांता आप तो, कहां से लाते हो ऐसा दिमाग और सोच, हर वक्त बटवारा, मतभेद व अंतर कितनी गहराई से स्पष्ट करते हो, जिसका कोई वजूद नहीं।’ एक शख्स ने पीएम मोदी का पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कह रहे हैं, ‘वोट फॉर इंडिया।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कहीं विपक्ष वाले अपने गठबंधन का नाम भाजपा रख लेते तो ये लोग क्या क्या बदलते?’

बता दें कि विपक्ष ने अपने गठबंधन का नाम INDIA दिया है। इसी के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने अपना ट्विटर बायो बदला। सोशल मीडिया पर लोगों ने यह भी पूछा कि अगर INDIA से तकलीफ है तो स्टार्ट अप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, खेलो इंडिया के नारों का क्या होगा?