महाराष्ट्र की महा विकास आघाडी सरकार पर संकट गहराता जा रहा है। उद्धव ठाकरे सरकार के खिलाफ शिवसेना नेता और शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने बागी तेवर दिखा दिए हैं। पहले गुजरात के सूरत के बाद अब शिंदे अपने विधायकों के साथ असम के गुवाहाटी में रेडिसन ब्लू होटल पहुंच गए हैं। इसको लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा शर्मा ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि विधायक यहां पर हैं। इस पर कांग्रेस नेता ने तंज कसा।
कांग्रेस नेता का ट्वीट : राष्ट्रीय कांग्रेस यूथ के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने हिमंत विस्वा शर्मा पर तंज कसते हुए कमेंट किया कि बीजेपी में बेशर्मी की अलग से कोई ट्रेनिंग होती है क्या? वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी हिमंत विस्वा शर्मा पर निशाना साधते हुए लिखा – इसके लिए एक दूसरे लेवल की बेहयाई चाहिए होती है। कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया यूजर्स की रिएक्शन दे रहे हैं।
लोगों के रिएक्शन : यशपाल नाम के टि्वटर हैंडल से कमेंट किया गया कि जब वाले मिलकर मलाई खा रहे हैं तो इसकी जानकारी क्यों देंगे। सूरज त्रिपाठी नाम के एक यूजर लिखते हैं – असम के मुख्यमंत्री भी तो कांग्रेस से भागकर भाजपा में गए थे। ऐसे लोगों के बारे में तो कांग्रेस वालों का कुछ पता ही होगा। शिवानी नाम की एक यूजर ने कमेंट किया, ‘3 दिन से कांग्रेस वाले सो रहे थे क्या? अब नींद खुली है तो कुछ भी बोल रहे हैं।’
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने कांग्रेस नेता पर चुटकी लेते हुए कमेंट किया कि कृपया राहुल बाबा को भी वहां पर भेज दीजिए। सब मिलकर मज़े करेंगे। अंकित माथुर नाम की एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा – असम के मुख्यमंत्री की ट्रेनिंग तो कांग्रेस में ही हुई थी। सुरेश कुमार नाम के यूजर कमेंट करते हैं कि यह तो आपकी ही पाठशाला के विद्यार्थी रह चुके हैं। अमरेंद्र कुमार ने लिखा – ट्रेनर लोग तो आप ही थे भाई।
हिमंत विस्वा शर्मा का बयान : असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि शिवसेना के विधायक उन्हीं के राज्य में हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनका महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम से किसी भी प्रकार का कोई लेना देना नहीं है। असम सीएम ने यह भी कहा कि उनका राज्य पर्यटक स्थल के तौर पर अपनी अलग पहचान रखता है और राज्य में कई प्रकार के अच्छे होटल भी हैं। जिसमें कोई भी आकर रुक सकता है, फिलहाल दूसरे राज्यों के विधायक भी यहां आकर रुक सकते हैं।