Wedding Viral Video: ऐसा कहा जाता है कि शादी सात जन्मों का बंधन होता है। पति-पत्नी के मन में एक दूसरे के लिए प्यार और सम्मान हो, तो वो रिश्ता दुनिया का सबसे प्यारा रिश्ता बन जाता है। सम्मान ही है जो शादी की डोर को और मजबूत कर देता है। जो दंपत्ति इस बात को समझ जाते हैं और एक-दूसरे का किसी जेंडर से ऊपर उठकर एक इंसान के तौर पर कद्र करते हैं, उनकी मैरिड लाइफ किसी सुंदर सपने जैसी हो जाती है।
वीडियो ने यूजर्स को काफी प्रभावित किया
इंटरनेट पर इनदिनों इसी विचार को दर्शाता हुआ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने यूजर्स के दिल को छू लिया है। वीडियो में दिखाया गया है कि दूल्हा अपनी दुल्हनिया को उसके पैर छूने से रोक रहा है। बार-बार कहने के बावजूद वो अपनी पत्नी से अपने पैर छुआने को तैयार नहीं है। दूल्हे की इस सोच ने यूजर्स को काफी प्रभावित किया है।
वीडियो जिसे इंस्टाग्राम पर kaka_ji589 नाम के यूजर ने शेयर किया है में एक दक्षिण भारतीय शादी का सेटअप दिखाया गया है। पंडित जी रस्मों के हिस्से के रूप में दुल्हन से दूल्हे का पैर छूने को कहने हैं। हालांकि, दूल्हा अपनी धोती से अपने पैर ढंक लेता है और अपने ‘घर की लक्ष्मी’ को पैर छूने नहीं देता है।
वीडियो में आगे दिखाया गया है कि दुल्हन बार-बार कोशिश कर रही है कि वो दूल्हे का पैर छू ले पर वो ऐसा कराने को तैयार नहीं है। हालांकि, आखिर में दुल्हन उसके पैर छू लेती है, जिसके बाद वो भी दुल्हन के पैर छूता नजर आता है।
यहां देखें वायरल वीडियो –
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। पोस्ट किए जाने के बाद से लाखों यूजर्स इसे देख चुके हैं। एक लाख से अधिक यूजर्स ने इस रील को लाइक किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने साफ तौर पर भावुक होते हुए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दूल्हे की खूब तारीफ की है। साथ ही दुल्हन को ऐसा जीवनसाथी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, “भाई की परवरिश किसी लक्ष्मी मां के हाथों हुई है।” दूसरे यूजर ने कहा, “वाह… ऐसे भी पति हैं इस दुनिया में क्या?” तीसरे यूजर ने कहा, “यह सब घर के माहौल और व्यक्ति के पालन-पोषण पर निर्भर करता है।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “कितनी भाग्यशाली है यह लड़की, कहां मिलते हैं इतने प्यारे लड़के।”