सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। कई वीडियो तो ऐसी होती हैं जिन्हें देखकर हैरानी होती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो को अब तक 77 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। दरअसल, एक शख्स की शादी थी। वह अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ अलग करना चाहता था। इसलिए उसने अपनी कार की सजावट चिप्स और कुरकुरे के पैकेट से करवा दी। देखने से तो यही लगता है कि शायद इसे चिप्स कुछ ज्यादा ही पसंद है। इस वीडियो को देखकर घराती भी हैरान रह गए। कुछ ने तो अपना माथा ही पकड़ लिया।
अक्सर देखने में आता है कि कुछ लोग शादियों में कुछ अलग करने के चक्कर में कई बार हंसी के पात्र बन जाते हैं। कई बार दूल्हा जेसीबी पर तो दुल्हन स्कूटी से एंट्री लेती है तो दुल्हा कार की छत पर ही बैठ जाता है। हाल ही में एक दूल्हा कार की छत पर बैठकर अपनी शादी की बारात लेकर गया। पुलिस को खबर लगी तो उसका चालान काट लिया और शख्स के खिलाफ एक्शन लिया।
चिप्स से सजी कार लेकर शादी करने पहुंचा दूल्हा
इस बार चिप्स के पैकेट से सजी कार चर्चा का विषय है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मारुति सुजुकी की कार को शादी के लिए सजाया गया है। अब हैरानी की बात यह है कि कार फूलों से नहीं बल्कि चिप्स के पैकेट से लदी हुई है। देखकर ऐसा लगता है कि कोई कार से चिप्स बेच रहा हो। इस कार में दूल्हा भी बैठा हुआ है। लोगों ने इस वीडियो पर हैरानी जताई है। वहीं कुछ यूजर ने मजेदार कमेंट भी किए हैं।
बता दें कि इस वीडियो को सतपाल यादव नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को ऑनलाइन 77 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। एक शख्स ने चुटकी लेते हुए कहा, “भाई कार की क्वालिटी को बढ़ा रहे हैं, क्योंकि यह सुजुकी है।” जबकि दूसरे ने सवाल किया, “ये केसा तरीका है भाई चिप्स बेचने का (चिप्स बेचने का यह कैसा तरीका है?)।” वहीं एक ने मज़ाकिया ढंग में कहा है “हां मैं भी मेरे भाई के लिए ऐसी ही सजावट करवाउंगी।” एक अन्य लिखा है, ”मैं मेरे होने वाले पति से यही चाहती हूं।”