सोशल मीडिया के चलते कई ऐसे टैलेंट दुनिया के सामने आते हैं, जो सालों तक किसी को पता तक नहीं चल सके। कई लोगों की जिन्दगी बदलने में सोशल मीडिया का बड़ा योगदान रहा है। इस वक्त एक बुजुर्ग महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह खेत में काम करते हुए गाना गुनगुना रही हैं।
वायरल हो रहा है दादी का वीडियो
सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला खेत में कम करते हुए गाना गा रही है, “बहारों फूल बरसाओ, मेरा महबूब आया है”। एक मिनट का यह वीडियो लोगों को खूब पंसद आ रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे दादी के आवाज में गए इस गाने ने लोगों के दिल को छू लिया है।
लाखों लोगों ने देखा वीडियो और सराहा
वीडियो को IPS विवेक राज सिंह के फैन पेज से शेयर किया है, जिसमें अब तक करीब 3.5 मिलियन लोगों ने देखा है और हजारों की संख्या में लोगों शेयर और कमेंट्स किये हैं। तमाम लोगों ने कमेंट कर दादी की खूब सराहना की है। कुछ लोगों ने दादी की जिन्दादिली को सलाम किया है।
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
उषा नाम की यूजर ने लिखा दादी आपकी आवाज बहुत प्यारी है, मुझे बड़ी ख़ुशी हुई ये वीडियो देखकर। एक अन्य यूजर ने लिखा कि दादी का यह वीडियो देखकर मेरा दिन बन गया। सबसे यादगार वीडियो बन गया है ये। प्रेम पाल नाम के यूजर ने लिखा कि बहुत सुंदर माता जी आप यूं ही फूल बरसाओ हम फूलों की खुशबू दूर दूर तक फैलायेंगे। एक यूजर ने लिखा कि दादी की आवाज में ताकत है।
एक यूजर ने लिखा कि अगर दादी इस उम्र में ऐसा गा रही हैं तो आज से 30 साल पहले कितना अच्छा गा रही होंगी। माही नाम की यूजर ने लिखा कि बहुत अच्छा गाना गाया आपने आपको मेरी भी उम्र लग जाए दादी जी। एक यूजर ने लिखा कि इस वीडियो को देखकर ना जाने क्यों मेरी आंखों में आंसू आ गये हैं, दादी जी को प्रणाम।