सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल ही होता रहता है। कुछ पोस्ट तो ऐसे होते हैं जिन पर भरोसा नहीं होता है। कुछ पोस्ट को देखते ही हंसी आ जाती है। ऐसा ही एक वीडियो यूपी के गोरखपुर से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला बिजली के पोल पर चढ़ गई है। कारण है जानकार आप हैरान हो जाएंगे।मामला
पिपराईच क्षेत्र के कबाड़ी रोड का है।
दरअसल, महिला तीन बच्चों की मां है और एक शख्स के प्यार में पागल है। उसने प्रेमी को घर में रखने के लिए पति से डिमांड की। पति ने मना किया तो वह नाराज हो गई और गुस्से में आकर पोल पर चढ़ गई। पति ने कहा कि आखिर वह उसके प्रेमी को अपने साथ अपने ही घर में कैसे रख सकता है मगर महिला अपने जिद पर अड़ी रही और अपनी बात मनवाने के लिए पोल पर चढ़ गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। लोगों के कमेंट पढ़कर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पुलिस को जब महिला के पोल पर चढ़ने की खबर लगी तो हड़कंप मच गया। वे फौरन मौके पर पहुंचे। इसके बाद विद्युत टीम ने महिला को समझाकर नीचे उतारा।
देखिए सोशल मीडिया पर यूजर्स ने क्या कहा-
-उत्तम प्रदेश में आपका स्वागत है
- -हे प्रभु ये क्या हो रहा है।
- -हे भगवान ये क्या क्या दिन देखना पड़ रहा है।
- हे प्रभु हे प्रभु हे प्रभु जग्गानाथम प्रेमानन्द क्या हुआ ये क्या हुआ, आंखों से पानी आ गया।
-प्यार करने वाले को अभी पता नहीं चलेगा कुछ टाइम बाद में सब समझ में आया जब प्रेमी असलियत पता चलेगा तब पहले वाला पति याद आएगी
- -यूपी बिहार में सबसे ज्यादा मामला यही सब देखने को मिलता हैं…
- -ऐसी पत्नी को तुरंत बाहर निकालो
-ये साल इसको नीचे किसने उतारा बे
-ये इश्क नही आसान इतना समझ लीजिए यह आग का दरिया है और तैर के जाना है
-सुनील यादव आजमगढ़ बस दुनिया खत्म होने वाली है बैन चो
-हे प्रभु अवतार लो धरती पर पाप बहुत बढ़ गया हैं धरती पर