मिथुन मन्हास को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का नया अध्यक्ष चुना गया है। वह इस पद पर नियुक्त होने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले व्यक्ति हैं। उनकी नियुक्ति रोजर बिन्नी के इस्तीफे के बाद हुई है।

मध्यक्रम के पूर्व बल्लेबाज मन्हास का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। 1997-98 से 2016-17 के बीच उन्होंने 157 प्रथम श्रेणी, 130 लिस्ट ए और 55 आईपीएल मैच खेले। उन्होंने 45.82 की औसत से 9,714 प्रथम श्रेणी रन बनाए, जिनमें 27 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं। मन्हास ने गेंदबाजी में भी योगदान दिया।

Google Trends: फिलिस्तीन को अलग देश के बनाने के लिए भारत ने की वोटिंग

मन्हास ने आईपीएल में तीन टीमों- दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे वॉरियर्स इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स का भी प्रतिनिधित्व किया और 55 मैचों में 514 रन बनाए। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी वह कोच और प्रशासक के रूप में क्रिकेट से जुड़े रहे।

डॉ. जितेंद्र सिंह, गांगुली ने दी शुभकामनाएं

मन्हास की नियुक्ति को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने डोडा के लिए ‘भाग्यशाली रविवार’ बताया। डोडा जम्मू और कश्मीर का दूरस्थ जिला है और यहां से मन्हास की जड़ें जुड़ी हुई हैं। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Google Trends: गाजा के सबसे बड़े शहर को इजरायल ने घोषित किया युद्ध क्षेत्र