Google Trends: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद हर कोई शोक में नजर आ रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शोक व्यक्त करते हुए मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही देश के देश के साथ ही सभी प्रदेशों के शीर्ष नेता और प्रशासकों ने शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही देश का हर कोई शोकाकुल नजर आ रहा है। इसका असर सोशल मीडिया पर साफ तौर पर देखा जा सकता है। फेसबुक, ट्विटर (X), इंस्टा हर जगह लोग पूर्व प्रधानमंत्री को याद कर रहे हैं।

7 दिन का राजकीय शोक घोषित

मनमोहन सिंह के निधन होने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद समेत सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही देश में 7 दिन का राजकीय शोक भी घोषित किया गया।

मनमोहन सिंह को क्यों बनाया गया प्रधानमंत्री, इस बारे में सोनिया गांधी ने क्या कहा था?

मनमोहन सिंह के सुरक्षा गार्ड ने बताई कहानी

कभी मनमोहन सिंह के सुरक्षा गार्ड रहे यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण ने पूर्व प्रधानमंत्री की शालीनता और सौम्यता की कहानी बताई। उन्होंने ये भी बताया कि मनमोहन सिंह किस प्रकार से हर किसी के लिए सुलभ रहते थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया में चल रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान खेलने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने शोक व्यक्त किया। मैदान पर उतरने के साथ ही टीम के सभी खिलाड़ियों ने बांह पर काली पट्टी बांधी। ऑस्ट्रेलिया में चल रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान खेलने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने शोक व्यक्त किया। मैदान पर उतरने के साथ ही टीम के सभी खिलाड़ियों ने बांह पर काली पट्टी बांधी।

‘…शाकाहारी खाना नॉन-वेज से बेहतर’, जब मनमोहन सिंह ने बताया खाने में क्या है पसंद

अन्ना हजारे ने बताई आन्दोलन की कहानी

अमृतसर के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वो जहां रहता है उसी जगह पर 70-80 साल पहले देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रहा करते थे। उसको इस बात की खुशी है कि वो अमृतसर का है। लेकिन निधन की सूचना के बाद से ही वो दुखी है।

मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहने के दौरान उनकी सरकार के खिलाफ विरोध करते वाले समाजसेवी अन्ना हजारे ने भी शोक संवेदना व्यक्त की। अन्ना ने कहा कि वो हमेशा देश के बारे में सोचते थे। इस देश की अर्थव्यवस्था को बदलने में उनका बड़ा योगदान था। जब वह पीएम थे तो मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व कर रहा था। मैं उनसे दिल्ली में उनके आवास पर कई बार मिला था पढ़ें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से जुड़ी सभी खबरें