उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कूड़े की गाड़ी पर बजने वाले गाने को सुनकर एक रिटायर्ड फौजी ने सफाई कर्मियों पर फायरिंग कर दी। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। इस घटना के बाद सफाईकर्मियों ने एकजुटता दिखाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आरोपी रिटायर्ड फौजी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
गाजियाबाद के लोनी में रिटायर फौजी ने की फायरिंग
मामला गाजियाबाद के लोनी की है, यहां के मुस्तफाबाद कॉलोनी में जब कचरा उठाने वाली गाड़ी आई तो स्पीकर पर “गाड़ी वाला आया जरा कचरा निकाल और स्वच्छ भारत” जैसे गाने बज रहे थे। रिटायर्ड फौजी ने सफाई कर्मचारियों से गाना बंद करने के लिए कहा। इसी को लेकर दोनों में बहस हुई।
कूड़े वाली गाड़ी का गाना सुन भड़क गये था फौजी
बताया जा रहा है कि बहस जब अधिक बढ़ी और गाना नहीं बंद किया गया तो रिटायर्ड फौजी अपना लाइसेंसी पिस्टल लेकर आया और तीन बार फायर कर दिया। हालांकि इस घटना में बाल-बाल सफाई कर्मचारी बच गये। इसके बाद आस-पास के लोगों ने आरोपी फौजी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
तमाम सफाई कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए एकत्रित हुए और लोनी पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड फौजी को हिरासत में लिया है। सफाई कर्मचारी ने बताया कि गाड़ी में लगे हूटर को लेकर वह भड़क गया था और गाली-गलौज करने लगा और फिर गोली चला दी। कर्मचारियों ने बताया कि इससे पहले भी उससे दो बार बहस हो चुकी थी।
बताया गया कि घटना 28 मई सुबह करीब 7.30 बजे तब हुई, जब कूड़ा उठाने वाली गाड़ी से दो कर्मचारी इलाके में सफाई के लिए पहुंचे थे। गोली चलाने वाले आरोपी रिटायर्ड फौजी का नाम शख्स तौहीद बताया जा रहा है। उसका कहना था कि उसके घर के पास कूड़े वाली गाड़ी में स्वच्छता अभियान से जुड़ी रिकॉर्डिग और गाने को ना बजाएं।