बिहार के गया में शादी करने पहुंचे एक दूल्हे की जमकर धुनाई हो गई। शख्स पहली पत्नी के होते हुए दूसरी बार निकाह करने पहुंचा था। जैसे ही लोगों कि इसकी जानकारी लगी तो वह दूल्हे पर भड़क गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। कुछ देर में बाद लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया और सबक सिखाने की योजना बनाई।

दूसरी बार निकाह करने पहुंचे शख्स की पिटाई

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा सेहरा पहने बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। दूल्हे के आप-पास लोगों की भीड़ है। कुछ लोग दूल्हे पर थप्पड़ बरसा रहे हैं। यह मारपीट इसीलिए हुई क्योंकि दूल्हा अपने पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी निकाह करने पहुंचा था। मारपीट के बाद जब लोगों ने दूल्हे को सबक सिखाने की योजना बनाई तो एक और ट्विस्ट आ गया।

मारपीट के बाद आया बड़ा ट्विस्ट

लड़की के परिजनों ने कहा कि दूल्हे को गंजा कर दिया जाए। इस पर दूल्हे ने बताया कि वह पहले से गंजा है, दूल्हा बनने के लिए उसने नकली बाल लगाए थे। लोगों ने बताया कि दूल्हे ने नकली बाल अपनी उम्र को छिपाने के लिए लगाया था। इसके बाद दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे की जमकर पिटाई की।

घटना गया के डोभी थाना क्षेत्र के बजौरा गाँव की है। बताया गया कि दूल्हा इकबाल नगर का रहने वाला है और वह दूसरी बार निकाह करने के लिए दूल्हा बनकर पहुंचा था लेकिन यहां उसका भेद खुल गया और उसकी पिटाई हो गई। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग यही कह रहे हैं कि यहां हो तो बच गये। कहीं और होते तो पता चलता।

लड़की के परिजनों ने दूल्हे की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वीडियो में दूल्हा लगातार लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए दिखाई दे रहा है। इस पूरे घटना क्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ऐसे लोगों से सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं।