भारत में अधिकतर लोग जब भी नया काम करते हैं या शुभ काम की शुरुआत करते हैं पहले पूजा-पाठ करते हैं। आज भी हमारे यहां अगर नया लैपटॉप, बाइक, गाड़ी लिया जाता है तो पहले तिलक लगाकर पूजा की जाती है। नए घर में प्रवेश से पहले गृहप्रवेश की पूजा होती है। शुभ कामों से पहले नारियल फोड़ा जाता है। कार खरीदने के बाद उसे इस्तेमाल करने से पहले तिलक लगाकर नारियल फोड़ा जाता है। साथ ही कार के अंदर नींबू-मिर्ची भी टांगी जाती है। आज इस आर्टिकल में ये बातें इसलिए हो रही हैं क्योंकि आज किसी विदेशी शख्सियत ने इसका पालन किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।

दरअसल, यह वीडियो में BMW के सामने नारियल फोड़ने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि जर्मनी के राजदूत हैं। जिन्होंने भारतीय परंपराओं के प्रति अपने लगाव को जाहिर किया है। भारत में तैनात परंपराओं से लगाव अपनी नई लग्जरी कार चलाने से पहले इसकी पूजा की है। उन्होंने भारतीय सांस्कृति के हिसाब से इसकी पूजा की है। कार के स्वागत करने का उनका अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। कार वेलकम का वीडियो उन्होंने शेयर किया किया है। वीडियो में वे लग्जरी कार से सिल्वर रंग का पर्दा हटाते हुए नजर आ रहे हैं। पर्दा हटाने के बाद उनकी चमचमाती कार नजर आ रही है। वहां जो लोग मौजूद हैं वे ताली बजा रहे हैं।

इसके बाद वे कार को बुरी नजर से बचाने के लिए पूजा करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कार में नींबू-मिर्ची लटकाई और नारियल भी फोड़ा। यूजर ने जब देखा कि कोई विदेशी भारतीय परंपरा का पालन कर रहा है तो वे गदगद हो गए। वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। भारतीय मान्यता है कि नारियल का पानी शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस रस्म के जरिए भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। लोग यह वीडियो देखने के बाद जर्मनी के राजदूत की तारीफ कर रहे हैं।

एक पिता को अपने ही बेटे के खिलाफ अखबार में विज्ञापन क्यों छपवाना पड़ा। यहां पढ़िए भावुक करने वाली खबर।

देखें वायरल वीडियो-