लोक गायिका नेहा सिंह राठौर इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई हैं। यूपी पुलिस द्वारा मिली नोटिस के बाद से नेहा को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चा की जा रही है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने नेहा सिंह राठौर से मुलाकात कर उनकी तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने नेहा की रिक्वेस्ट पर गाना भी सुनाया। जिस पर लोग कमेंट कर रहे हैं।

नेहा सिंह राठौर को लेकर मार्कंडेय काटजू ने लिखी ऐसी बात

पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने नेहा सिंह राठौर के साथ तस्वीर साझा करते हुए बताया कि आज उन्होंने मशहूर भोजपुरी गायक नेहा सिंह राठौर से अपने फ्लैट पर मुलाकात की है। इसके साथ उन्होंने लिखा था कि नेहा सिंह राठौर को उन्होंने बताया कि वह उनके फैन हैं, और बहुत हिम्मत के साथ लोगों के वास्तविक सामाजिक और अर्थव्यवस्था में आने वाली समस्याओं के बारे में लिख रही हैं। ने बताया कि वह राठौर हैं और दुर्गादास राठौर की वंशज हैं। जिन्होंने औरंगजेब के खिलाफ बहादुरी के साथ लड़ाई लड़ी थी।

तस्वीर देख लोगों ने किए ऐसे कॉमेंट्स

पीएन सिंह नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘नेहा कभी सोच नहीं सकती थी कि उसके साथ ऐसा भी होगा, वह बीमार पड़ गई थी, घबरा गई थी, आपकी पोस्ट ने उसे जीवनदान दिया है सर।’ चंद्रशेखर नाम के एक फेसबुक नाम के एक यूजर ने कमेंट किया- संघर्ष का साथ देने के लिए काटजू जी को धन्यवाद। अनीता भारती नाम के एक यूजर लिखते हैं कि इस देश में वैचारिक मतभेद की जगह नहीं बची है I जो मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

विनय नाम के एक यूजर ने कमेंट किया- बेरोज़गारों की आवाज नेहा सिंह राठौर का हौसला बढ़ाने के लिए सर आपको बहुत-बहुत धन्यवाद। महेंद्र नाम के एक यूजर लिखते हैं कि मैं आपके सरल व्यक्तित्व एवं पारदर्शी वैज्ञानिक सोच के लिए कायल हूं, लोकतंत्रात्मक बात रखने निडर साहसी एवं जमीन से जुड़े हुए हैं, भारतीय समाज में करोड़ों करोड़ों लोग आपके फैन हैंl

अजहर नाम के एक यूजर ने लिखा- मुझे उम्मीद है कि आपसे मिलने के बाद नेहा जी का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया होगा, वो अन्याय के खिलाफ और भी ताकत से लिखेगी और गायेगी।

जानकारी के लिए बता दें कि हाल में हुए कानपुर में घटना के विषय पर नेहा सिंह राठौर ने गाना तैयार किया था। उनका गाना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूपी पुलिस ने उन्हें नोटिस थमा दी। यूपी पुलिस द्वारा नेहा पर आरोप लगाए हुए उनके गाने ने सामाजिक सद्भावना बिगड़ने की कोशिश की है। यूपी पुलिस से नोटिस मिलने के बाद नेहा सिंह राठौर ने उसका जवाब भी दिया है।