लखनऊ में आयोजित ‘सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चंद्रगुप्त मौर्य को लेकर दिया गया बयान खासा सुर्खियां बटोर रहा है। रविवार को हुए इस सम्मेलन में सीएम योगी ने कहा था कि सिकंदर को चंद्रगुप्त मौर्य ने हराया था। चंद्रगुप्त की विरासत को खत्म कर दिया गया और जीत का श्रेय नहीं दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि आज तक सिकंदर को ही महान कहा जाता है।

उनके इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कांग्रेस नेता श्रीनिवास ने लिखा, इतिहास हम शर्मिंदा हैं। वहीं पत्रकार आशुतोष ने लिखा, योगी आदित्यनाथ कह रहे हैं कि चंद्रगुप्त ने सिकंदर को हराया था। उन्हें देश का सबसे बड़ा इतिहासकार होने की बधाई। पूर्व आईएएस सूर्य परताप सिंह ने लिखा, व्हाट्सप्प विश्वविद्यालय से जानकारियाँ जुटा कर अब मुख्यमंत्री की स्पीच लिखी जा रही है। खैर मुख्यमंत्री जी ने शायद इतिहास ना पढ़ा हो, पर उनके टीम के सदस्यों को तो ध्यान देना चाहिए। सिकंदर और चंद्रगुप्त मौर्य की कभी आपस में मुलाक़ात भी नहीं हुई है और योगी जी ने युद्ध भी करवा दिया।

आप नेता नरेश बालियान ने लिखा, आज बाबाजी सिकंदर को पोरस के बजाय चंद्रगुप्त से हरवा रहे हैं और सच्चा इतिहास पढ़ा रहे हैं। कल गृहमंत्री जी भरत को रावण से मिलवा रहे थे। अशोक कुमार पांडे लिखते हैं, असल में बिष्ट साहब ने सेल्यूकस का नाम बदलकर सिकंदर कर दिया है बस। बाक़ी स्कूल में पढ़े होते तो पता होता कि सिकंदर को महान पांचवी की किताब ने नहीं बनाया, पूरी दुनिया उसे एलेक्सजेंडर द ग्रेट कहती है।

औरंगजेब नक्शबंदी (@naqshzeb) ने अपने टि्वटर लिखा, यहां पर एक और जीनियस आ गए हैं। इतिहास को सही करने के लिए आपका धन्यवाद। शिवम रामधानी ने लिखा, लगता है योगी जी इतिहास की क्लास लेना भूल गए थे। प्रीति चौबे (@preeti_chobey) लिखतीं हैं, हमको तो इतिहास में अशोक महान ही पढ़ाया गया था.. बाबा जी ने कौन सा इतिहास पढ़ा है?

मृणाल पांडे ने लिखा, ‘वह तो मुकद्दर का सिकंदर था। सिकंदर जीता पश्चिम के राजा पोरस पर, जिसका देशद्रोही हाथी ऐन मौके पर रण क्षेत्र से भाग गया। शायद चंद बरस बाद पूरब में विपक्षी मौर्य पार्टी प्रमुख से मगध में हारे नंद वंश के दिलजलों ने ऐसी फेक न्यूज़ फैलाई हो। उस पर शोक न करें। हासिब अख्तर ने कमेंट किया, चंद्रगुप्त मौर्य और सिकंदर महान के बीच युद्ध नहीं हुआ, फिर सिकंदर हारा किससे? बाबा झूठ बोलना बंद करो।

इतिहास में हुई लीपापोती को मिटाया जा रहा है – बोले योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस का तंज – हे महामानव, तुम्हें वर्तमान बनाने के लिए चुना है

उत्तम यादव ने लिखा, चंद्रगुप्त मौर्य ने सिकंदर को हराया था, हनुमान जी दलित थे। भाजपा वालों पहले इतिहास के बारे में अच्छे से पढ़ लो फिर दूसरों को ज्ञान देना। सीएम योगी के इस बयान पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बाबा शिक्षा को महत्व नहीं देते हैं। हिंदुत्व सिर्फ फर्जी इतिहास की फैक्ट्री है।