बेंगलुरु में एक बाइक ड्राइवर की सच्चाई सामने आई तो लोग हैरान रह गए। यह बाइक ड्राइवर गूगल की नौकरी छोड़कर अब बेंगलुरु में ओला, उबर और रैपिडो में बाइक चला रहा है। एक यात्री ने इस बाइक ड्राइवर की पहचान छुपाकर जानकारी शेयर की तो लोग हैरान रह गए। लोगों का सपना होता है कि वह गूगल जैसी कंपनी में काम करें और ये शख्स नौकरी छोड़कर बाइक चलाने लगा, ऐसा क्यों?

सोशल मीडिया प्लेटफोर्म X पर एक यूजर ने बताया कि एक शख्स गूगल की नौकरी छोड़कर उबर में बाइक ड्राइव कर रहा है। वह 20 दिन पहले बेंगलुरु पहुंचा था। X यूजर ने बताया कि वह शहर को अच्छे समझने के लिए ऐसा कर रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस पोस्ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

लोगों ने शेयर किए अपने अनुभव

कुछ X यूजर्स ने कहा कि किसी शहर को समझने के लिए एक सबसे अच्छा तरीका है तो वहीं कुछ ने अपने अनुभव साझा किए हैं। एक ने लिखा, ‘ये काफी मजेदार है, यात्रा के दौरान आपकी अच्छी बातचीत भी हुई होगी।’ @Sparta200216 ने लिखा, ‘मैं विशाखापत्तनम के एक 53 वर्षीय पूर्व बैंक मैनेजर से मिला, जो अब रैपिडो की सवारी करके लोगों से मिलने के लिए दिल्ली में रह रहे हैं। वह शहर के सभी स्थानों का पता लगाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।’ एक अन्य ने लिखा, ‘नए लोगों से मिलने के लिए यह तरीका बहुत अच्छा है।’

एक अन्य ने लिखा, ‘बेंगलुरु शहर का पता लगाने में उन्हें 20 दिन लग गए? अब शायद उसे बेंगलुरु का ट्रैफिक समझ में आ जाएगा।’ @svaish610 ने लिखा, ‘कुछ लोग साधारण मानवीय समझ से परे होते हैं।’ एक ने लिखा, ‘मैं भी बेंगलुरु में इसीलिए जाना चाहता हूं।’ एक अन्य ने लिखा, ‘किसी शहर को समझने के लिए ये तरीका सबसे बढ़िया है।’

बता दें कि सोशल मीडिया पर X पर @GmRaghav नाम के यूजर ने इस बाइक ड्राइवर से जुड़ी जानकारी शेयर की है, जिस पर कुछ लोग हैरानी जता रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि किसी शहर को समझने का ये तरीका भी अच्छा है।